4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान महासम्मेलन में PM Modi बोले – देश का किसान अब और पिछड़ेपन में नहीं रह सकता

अब कम ब्याज पर कर्ज मिल रहा है। कृषि कानून रातोंरात नहीं आए।  
less than 1 minute read
Google source verification
PM Modi

केंद्र सरकार ने कृषि सुधारों के तहत पुराने वादों को पूरा करने का काम किया है।

नई दिल्ली। पीएम मोदी मध्य प्रदेश के रायसेन में प्रदेश स्तरीय कृषि महासम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने किसानों से कहा कि पिछले कुछ दिनों से कृषि कानूनों की चर्चा चरम पर है। उन्होंने कहा कुछ लोग कृषि संबंधी कानूनों को समाप्त करना चाहते हैं। हमने उनसे पूछा कि आपको कृषि कानूनों से क्या दिक्कत है। इस पर हमें राजनीति जवाब मिल रहे हैं। ये बात सही नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा कि कृषि कानून रातोंरात नहीं आए। बीते 20 सालों से कृषि कानूनों पर चर्चा हो रही है। पहले की सरकारों ने किसानों से जो वादे किए थे और जिसे आज तक पूरा नहीं किया, हमने उसी को कृषि सुधारों के तहत पूरा करने का काम किया है। अब विरोध करने वालों में समस्या इस बात की है कि केंद्र सरकार ने ये काम कैसे कर दिया।

हर किसान को क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी

पीएम ने कहा कि हमने स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू किया है। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के हर किसान को क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी। पहले सभी किसानों को क्रेडिट कार्ड नहीं मिलते थे। भारत का किसान अब और पिछड़ेपन में नहीं रह सकता। आज 35 लाख किसानों को 1600 करोड़ की मदद सीधे उनके खाते में दी जा रही है। देश में कोल्ड स्टोरेज की चेन बनाई जा रही है। हमारी सरकार ज्यादा से ज्यादा कोल्ड स्टोरेज बनाने को प्राथमिकता दे रही है। देशभर में भंडारण के नए केंद्र बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब कम ब्याज पर कर्ज मिल रहा है।