9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi: कार्यकर्ताओं से बोले प्रधानमंत्री- आप भाजपा नहीं देश के सिपाही, हमारे लिए दल से बड़ा देश

PM Modi in Bhopal: भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आप वर्ष भर अपने अपने बूथ पर व्यस्त रहते हैं। उसकी जानकारियां मुझ तक लगातार पहुंचती रहती है।

2 min read
Google source verification

image

Prashant Tiwari

Jun 27, 2023

 pm-modi-said-to-the-bjp-workers-you-are-the-soldier-of-the-country

भोपाल में सभा को सबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी

चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से देश को 5 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी। इन 5 में से 2 ट्रेनें मध्य प्रदेश को मिली है। इसके बाद प्रधानमंत्री परेड ग्राउंड पहुंचे और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा अगर आज मजबूत है तो सिर्फ आप लोगों के वजह से मजबूत है। आप भाजपा के ही नहीं देश के भी सिपाही हूं। प्रधानमंत्री के इतना कहते ही पंडाल मोदी-मोदी के नारे से गूंज उठा। खुद प्रधानमंत्री ने समर्थकों से शांत रहने की अपील की तब जाके वह आगे की बात कर पाए।

प्रधानमंत्री ने 5 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक साथ पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी है। पीएम मोदी रानी कमलापति से जबलपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को छोड़कर बाकी चार ट्रेनों का वर्जुअली हरी झंड़ी दिखाई है। इसके साथ ही देश में कुल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है और गोवा, बिहार और झारखंड, को अपनी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है।

भाषण के दौरान किया अमेरिकी यात्रा का जिक्र
भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आप वर्ष भर अपने अपने बूथ पर व्यस्त रहते हैं। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर देशभर में जो कार्यक्रम हो रहे हैं, उसमें आप जो मेहनत करते हैं, दिन-रात जुटे रहते हैं, उसकी जानकारियां मुझ तक लगातार पहुंच रही है। मैं जब अमेरिका और मिस्र में था, तब भी आपके प्रयासों के बारे में लगातार जानकारी मिलती रहती थी। वहां से आने के बाद सबसे पहले आप सभी से मिलना यह मेरे लिए ज्यादा सुखद है। ज्यादा आनंददायक है। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप सभी कार्यकर्ता हैं।

आप भाजपा के साथ देश के सिपाही
इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सिर्फ भाजपा ही नहीं, देश के संकल्पों की सिद्धि के भी मजबूत सिपाही हैं। भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए देश हित सर्वोपरि है। हमारे लिए दल से बड़ा देश है। जहां दल से बड़ा देश है, ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से बात करने का मेरे लिए भी एक मंगल अवसर है। प्रधानमंत्री के इतना कहते ही पंडाल मोदी-मोदी के नारे से गूंज उठा। खुद प्रधानमंत्री ने समर्थकों से शांत रहने की अपील की तब जाकर वह आगे की बात कर पाए।

ये भी पढ़ें:
विपक्षी एकता की बैठक में शामिल तो हुई कांग्रेस, क्या बंगाल, केरल और तेलंगाना में दिखाएगी बड़ा दिल?

तुष्टिकरण की राजनीति देश के लिए महाविनाशक
वहीं प्रधानमंत्री ने एक कार्यकर्ता के सवाल का जवाब देते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ अपने दल के लिए जीते हैं। दल का ही भला करना चाहते हैं। वह यह सब इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें भ्रष्टाचार, कमीशन का, मलाई खाने, कटमनी का हिस्सा मिलता है। उन्होंने जो रास्ता चुना है उसमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। यह रास्ता है तुष्टिकरण का, वोट बैंक का। गरीब को गरीब बनाए रखने और वंचित को वंचित बनाए रखने से ही उनकी राजनीति चलती है। तुष्टिकरण का यह रास्ता कुछ दिनों तक तो फायदा दे सकता है। लेकिन यह देश के लिए महाविनाशक होता है। यह देश के विकास को रोक देता है। देश में तबाही लाता है। देश में भेदभाव पैदा करता है। समाज में दीवार खड़ी करता है ।