13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिलीगुड़ी में बोले पीएम मोदी- ‘TMC के पेरोल पर हैं गुंडागर्दी करने वाले, भाजपा उन्हें ठीक करेगी’

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी का चुनावी आगाज। सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने ममता पर साधा निशाना। ममता पर राज्य को पीछे ले जाने का लगाया आरोप।

2 min read
Google source verification
news

सिलीगुड़ी: ममता के गढ़ में बोले पीएम मोदी—

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता की नैया पूरी तरह से डूब गई है। ममता दीदी चाहती हैं कि बंगाल में गरीबी बनी रहे। रैली में आई भीड़ को देख कर पीएम मोदी ने कहा कि लहर क्या है इसका नजारा नजर आ रहा है। इस भीड़ को देखकर ममता दीदी का ब्लड प्रेशर बढ़ गया होगा।

'आयुष्मान योजना पर दीदी ने ब्रेक लगाया'

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में आयुष्मान योजना पर दीदी ने ब्रेक लगाया। दीदी ने पश्चिम बंगाल के 70 लाख से ज्यादा किसान परिवारों के विकास पर भी ब्रेक लगा दिया है। देश के तमाम राज्यों में पीएम किसान सम्मान योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं, लेकिन यहां पीएम सम्मान योजना से किसानों को वंचित रखा गया। उन्होंने कहा कि काफी अड़चनों के बाद भी आपका ये चौकीदार पश्चिम बंगाल के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। आपका ये चायवाला, यहां के चाय बागानों में काम करने वालों के लिए भी पूरी तरह समर्पित है।

AFSPA देश के सैनिकों के लिए सुरक्षा कवच

पीएम ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे ही बालाकोट में घुसकर हमारे जवान वापस आए, तो रोना पाकिस्तान को चाहिए था, लेकिन विपक्ष चीखने चिल्लाने लगा। फिर एयर स्ट्राइक के सबूत मांगे गए। उन्होंने कहा कि AFSPA देश के सैनिकों के लिए सुरक्षा कवच है। जिससे वो निर्भय होकर देश की सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठा सकते हैं। लेकिन कांग्रेस इसे सेना से छीन लेना चाहती है।

'एक भी घुसपैठिये को छोड़ने वाला नहीं'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो लोग तृणमूल कांग्रेस के पेरोल पर यहां गुंडागर्दी कर रहे हैं। उन्हें वह चेतावनी देना चाहते हैं कि वो ये सब छोड़ दें, वरना भाजपा की सरकार आते ही उन्हें ठीक कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आप आश्वस्त रहिये ये मोदी है, एक भी घुसपैठिये को छोड़ने वाला नहीं है।