गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले दो दिनों से नागरिकता कानून को लेकर हिंसा जारी है। नॉर्थ-इस्ट दिल्ली इसका केंद्र बना हुआ है। जाफराबाद, मौजपुर, सीलमुपर, भजनपुरा समेत आसपास के इलाकों में सीएए को लेकर दो गुटों में हिंसा फैली जिसमें अभी तक 20 लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक आईबी अधिकारी और हेड कॉन्स्टेबल भी शामिल हैं। वहीं पुलिस के 60 से ज्यादा अधिकारी और जवान समेत 250 लोग घायल हैं। शाहदरा डीसीपी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य घायलों को भी इलाज जारी है।