
PM मोदी EXCLUSIVE: 2019 देश की आंकाक्षाओं को पूरा करने वाला चुनाव, फास्टेस्ट ग्रोइंग में बदली अर्थव्यवस्था
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए चारण चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। सत्ता पक्ष एक बार फिर दिल्ली की सत्ता पर नजरें गराई बैठी है। भाजपा ने इस चुनाव को लेकर अपना वीजन साफ कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का साफ कहना है कि 2014 देश की आवश्यकताओं को पूरा करने वाला चुनाव था और 2019 देश की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला चुनाव होगा।
फास्टेस्ट ग्रोइंग में बदली देश की अर्थव्यवस्था
पत्रिका के डिप्टी एडिटर भुवनेश जैन के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस बार बार का चुनाव बेहद खास होगा। जब उनसे पूछा गया कि दोबारा सत्ता में आए तो 5 टॉप प्रायोरिटी क्या होंगी? इस पर पीएम मोदी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता सिर्फ पांच चीजों की नहीं है। 2014 देश की आवश्यकताओं को पूरा करने वाला चुनाव था और 2019 देश की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला चुनाव होगा। हमने अपने देश की अर्थव्यवस्था को 'फ्रेजाइल फाइव से निकाल कर 'फास्टेस्ट ग्रोइंग' में बदल दिया। अब हमारा लक्ष्य 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था में बदलना है। हम भारत को एक ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने के प्रति वचनबद्ध हैं। स्टार्टअप इंडिया के साथ हमने युवाओं को जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बनाने की प्रक्रिया शुरू की। अब हम अगले लेवल पर जाकर 2024 तक 50 हजार नए स्टार्टअप और 50 लाख रुपए बिना किसी गारंटी के देने की योजना पर काम करेंगे।
पीएम मोदी की ये है योजना
पीएम मोदी ने कहा कि हमने किसानों की इनकम सपोर्ट के लिए 12 करोड़ छोटे और सीमांत किसानों के लिए पीएम किसान योजना की शुरुआत की। करोड़ों किसानों के बैंक खातों में पैसा पहुंचा चुके हैं। अब अगले लेवल पर जाकर देश के सभी किसानों तक पीएम किसान योजना ले जाएंगे। हमने असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी। अब नेक्स्ट लेवल पर किसानों और छोटे दुकानदारों के लिए भी पेंशन योजना लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही ग्रामीण सड़क योजना में, हाइवे बनाने में डबल स्पीड ला दिया है। आपको जानकर खुशी होगी कि आज भारत दुनिया में सबसे तेज हाइवे बनाने वाला देश है। अब नेक्स्ट लेवल पर में 100 लाख करोड़ के निवेश से विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएंगे। ये ध्यान देने वाली बात है कि ये सभी विस्तृत रोजगार सृजन के क्षेत्र हैं और इनसे आने वाले दिनों में हमारे युवाओं के लिए उनकी क्षमता के अनुसार हर प्रकार के जॉब्स क्रिएट होने वाले हैं।
पढ़ें- pm modi ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- मोदी से इतना क्यों खार खाए रहते हैं
ये है पीएम मोदी का सपना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मेरे मन में एक सपना है उसमें मुझे आपकी मदद भी चाहिए होगी- जैसे गांधी जी ने आजादी का आंदोलन चलाया तो खादी को प्रमोट किया, हथकरघे को प्रमोट किया। क्या उसी प्रकार देश में आजादी के 75 साल होने पर हम नागरिक आन्दोलन को प्रेरित कर सकते हैं? लोग कहें: मैं जीवन में यह नहीं करूंगा, या यह मैं अवश्य करूंगा। गांधी जी के 150वीं जन्म-जयंती से आजादी के 75 साल पूरे होने तक, 2019 से 2022 तक यह अभियान चलाया जाए, जिसमें करोड़ों लोगो को जोड़ा जाए, लोग स्वयं तय करें कि मैं यह काम नहीं करूंगा जैसे मैं दहेज़ नहीं लूंगा, हम बाल विवाह नहीं करेंगे, मैं पानी व्यर्थ नहीं करूंगा।
Updated on:
04 May 2019 06:50 pm
Published on:
04 May 2019 04:59 pm
