पत्रिका से विशेष बातचीत में पीएम मोदी से प्रतिक्रिया ली गई कि सरकार के प्रचार से ऐसा संदेश ज्यादा जाता है कि आप देश से ज्यादा भाजपा के प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री तो विपक्ष के भी होते हैं। यह दूरी क्यों बनती जा रही है? इस पर टिप्पणी करते हुए पीएम बोले, "आप कांग्रेस के प्रोपेगेंडा में मत फंसिए। आपसे मेरा सवाल है कि आखिर वो कौन सी बातें हैं, जिसके आधार पर ये सवाल पूछ रहे हैं? हर बार, हर मुद्दे पर हमने विपक्ष को साथ लिया है।"