विपक्ष को लेकर प्रधानमंत्री ने बताया, "हम कांग्रेस को भी देश चलाने में साथी मानते हैं, सरकार चलाने में पक्ष-विपक्ष हो सकते हैं, देश चलाने में कोई प्रतिपक्ष नहीं हो सकता। हां ये अवश्य है कि गठबंधन की सरकार में भी, जो प्रमुख दल हैं, उसके पास जब पूर्ण बहुमत होता तो जनहित के फैसले दृढ़ता से समय पर लिए जा सकते है। यदि सरकार में प्रमुख दल ही कमजोर रहता है तो हम 30 साल देख चुके हैं कि कैसे देश संभावनाओं के अनुरूप प्रगति नहीं कर पाता।"