15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस का सियासी मार्च : प्रियंका गांधी समेत कई नेता हिरासत में, राहुल गांधी ने कहा – कृषि कानूनों को रद्द करे सरकार

पुलिस स्टेशन में धरने पर बैठी प्रियंका गांधी। केंद्र सरकार अपनी जिद छोड़े।

less than 1 minute read
Google source verification
rahul gandhi

केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस ले।

नई दिल्ली। दिल्ली के विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक कांग्रेस के मार्च को इजाजत न मिलने के बावजूद, मार्च पर निकाले की जिद पर अड़े कांग्रेस नेताओं में से महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस के इस एक्शन के खिलाफ प्रियंका गांधी पुलिस स्टेशन में धरने पर बैठ गई हैं। राष्ट्रपति से मिलने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत केवल तीन नेताओं को पुलिस ने इजाजत दी है। प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी जिद छोड़े।

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि किसानों के साथ धोखा हो रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को केंद्र सरकार रद्द करे। उन्होंने कहा कि कृषि कानून रद्द होने तक हम चुप नहीं बैठेंगे और किसानों के साथ खड़े दिखाई देंगें। राहुल गांधी ने कहा केंद्र को किसानों की आवाज सुननी चाहिए। उन्होंने मोदी सरकार पर हमलावर रुख अख्तियार करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार सत्ता से लड़ने वालों को आतंकवादी कहती है। बता दें कि कृषि कानून के विरोध में राहुल गांधी राष्ट्रपति को दो करोड़ हस्ताक्षर सौंपेंगे।