25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले राहुल के बयानों से परिवार परेशान था, अब जनता और पूरी कांग्रेस परेशान हैः प्रकाश जावड़ेकर

प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना। भाजपा मुख्यालय में जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी। कांग्रेस का कल्चर है- जयंती टैक्स, 2G टैक्स, जीजा जी टैक्स।

2 min read
Google source verification
prakash javadekar bjp hq

भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते प्रकाश जावड़ेकर।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार शाम डीडीयू मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें सबसे बड़ा झूठा करार दिया। जावड़ेकर ने कहा कि 2019 के झूठ ऑफ द ईयर के लिए वे (राहुल गांधी) पात्र हैं।

भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) पर सवालों के जवाब दे रहे थे। राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर जावड़ेकर ने कहा, "राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष थे तब भी और अब नहीं हैं तब भी कुछ भी बोलते हैं और लगातार झूठ बोलते हैं। 2019 के झूठ ऑफ द ईयर के लिए वे पात्र हैं। पहले राहुल के बयानों से परिवार परेशान था अब जनता और पूरी कांग्रेस परेशान है।"

उन्होंने आगे कहा, "आज राहुल ने कहा कि NPR गरीब पर tax है। NPR तो जनसंख्या रजिस्टर है, लोगों की जानकारी जो लोग देते हैं वो इसमें इकट्ठा करके रखते हैं, इसमें TAX कहां से आया। TAX कांग्रेस का कल्चर है- जयंती टैक्स, कोयला टैक्स, 2G टैक्स, जीजा जी टैक्स।"

जावड़ेकर ने कांग्रेस के लिए कहा, "हम आज कांग्रेस से 2 मांग करते हैं। झूठ बोलना बंद करें इससे देश गुमराह नहीं होगा। देश ने आपको रिजेक्ट किया है। कर्ज माफी जैसे झूठे वादे करना बंद करें, जो कभी पूरे नहीं किए। राजस्थान में कांग्रेस सरकार है, जहां एक अस्पताल में एक महीने में 77 बच्चों की मृत्यु हुई है। राहुल गांधी को अगर जाना है तो वहां जाएं और अपनी सरकार को सुधारें। उसके बजाय ये बेतुके बयान देना बंद करें।"

उन्होंने बताया, "कांग्रेस का कल्चर देश हित का नहीं है। महात्मा गांधी जी के समय कांग्रेस अलग थी और इन गांधियों के समय अलग है। अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देना कांग्रेस का काम है। क्योंकि कांग्रेस घुसपैठिये को वोट बैंक की नज़र से देखती है और इसलिए एनपीआर का विरोध हो रहा है।"

भ्रष्टाचार पर जावड़ेकर ने बताया, "आज मोदी जी 100 रुपये भेजते हैं तो 100 के 100 रुपये गरीबों के खाते में जमा होते हैं ये गरीबों की आजादी है और इसलिए लोग एनपीआर का स्वागत करते हैं। कांग्रेस का टैक्स बंद होता है भ्रष्टाचार की संभावना खत्म होती है, इसलिए वो एनपीआर के विरोध में जुटी है।"