
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi ) लगातार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा सरकार को निशाना बना रही हैं।
प्रियंका गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से आरएसएस और भाजपा सरकार को आरक्षण के मुद्दे पर घेरा।
उन्होंने लिखा कि RSS के मंसूबे खतरनाक हैं।
प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) ने लिखा कि RSS का हौसला बढ़ा हुआ है और मंसूबे खतरनाक हैं।
जिस समय भाजपा सरकार एक-एक करके जनपक्षधर कानूनों का गला घोंट रही है। RSS ने भी लगे हाथ आरक्षण पर बहस करने की बात उठा दी है।
बहस तो शब्दों का बहाना है मगर RSS-BJP का असली निशाना सामाजिक न्याय है। लेकिन क्या आप ऐसा होने देंगे?
इससे पहले उन्होंने ( Priyanka Gandhi ) अपने पिता राजीव गांधी की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान उन्होंने लिखा कि अपने पिता से, मैंने सीखा कि लोगों की कहानियों को कैसे सुना जाए और मेरे लिए उनके दिल में एक जगह मिल जाए, चाहे वे मेरे लिए कितने भी विपरीत हों।
मैंने ( Priyanka Gandhi ) उससे, सीखा कि कैसे मुस्कुराते रहो और चलते रहो चाहे कितनी भी मुश्किल राह क्यों न आए।
Updated on:
20 Aug 2019 08:08 pm
Published on:
20 Aug 2019 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
