2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज प्रियंका गांधी वायनाड में शहीदों के परिजनों से करेंगी मुलाकात

प्रियंका ने सात वर्षीय नाथन से मिलकर उसकी नाराजगी दूर की प्रचार के अंतिम दिन वायनाड में राहुल की जीत सुनिश्चित करने में जुटीं पार्टी महासचिव पार्टी के नेताओं को मतदाताओं से अंतिम समय तक संपर्क में बने रहने का दिया आदेश

2 min read
Google source verification
priyanka

आज प्रियंका गांधी वायनाड में शहीदों के परिजनों से करेंगी मुलाकात

नई दिल्‍ली।लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को वायनाड के एरिकोड में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। रविवार को वह वायनाड में शहीदों के परिजनों से मुलाकात करेंगी। बता दें कि शनिवार को उन्‍होंने चुनावी व्‍यस्‍तताओं के बीच पार्टी के नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों का भी जायजा लिया। पार्टी नेताओं से कहा कि वो कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से मतदान के अंतिम समय तक संपर्क में रहें।

लोकसभा चुनाव 2019: तीसरा चरण भाजपा के लिए क्यों है सबसे ज्यादा अहम?

नाथन की नाराजगी दूर की

वायनाड में चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार को प्रियंका गांधी ने 7 वर्षीय एक बच्‍ची नाथन से मुलाकात की। नाथन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलना चाहती थी। राहुल गांधी से मुलाकात न होने की वजह से वह बहुत नाराज थी। उसकी इस नाराजगी को प्रियंका ने मुलाकात कर दूर किया। उन्‍होंने मोबाइल पर नाथन की राहुल से बात भी कराई। ऐसा कर कांग्रेस पार्टी की मनहासचिव प्रियंका गांधी ने बच्‍ची की नाराजगी दूर कर दी।

शिवसेना में शामिल हुईं प्रियंका चतुर्वेदी, कहा- 'कांग्रेस से इस्‍तीफा मेरे लिए आत्‍मसम्‍मान की बात'

रैली में मिराया और रेहान भी हुए शामिल

तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। सायं पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रियंका गांधी का वायनाड में आज दूसरा दिन है। इसलिए प्रियंका गांधी का सारा जोर राहुल गांधी की जीत सुनिश्चित करने पर है। यही कारण है कि उनका आज वायनाड में दूसरा दिन है। इस बार खास बात यह है कि वायनाड में प्रियंका गांधी के उनकी बेटी मिराया और बेटा रेहान हैं। रैली में अपनी मां के साथ इन दोनों ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग