
Punjab Bhagwant Mann Cabinet likely to include Harpal cheema and other
पंजाब में आम आदमी पार्टी के भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ 16 मार्च को लेंगे जिसके लिए जोरों-शोरों से तैयारी चल रही है। ऐसे में सभी के मन में ये सवाल है कि आखिर मान के कैबिनेट में कौन-कौन से चेहरे शामिल हो सकते हैं? हालांकि, इस खबर ने सभी को निराश किया है कि केवल भगवंत मान ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे परंतु कैबिनेट किसी और दिन शपथ लेगी। ऐसे में सस्पेंस कैबिनेट के अन्य मंत्रियों के लिए एक बार फिर बरकरार रह गया। बताया जा रहा है कि भगवंत मान के कैबिनेट कमें कुल 16 मंत्री होंगे। अब पंजाब में सूत्रों से खबरें सामने आई है कि कैबिनेट के लिए जिन नामों को शामिल करने की संभावना है उनमें हरपाल सिंह चीमा का नाम भी शामिल है।
कैबिनेट में किसे मिल सकती है जगह?
हरपाल सिंह चीमा पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता थे और इस बार के चुनावों में फिर से जीत दर्ज किया है। आम आदमी पार्टी के पोस्टर और होर्डिंग्स में भी हरपाल सिंह चीमा की तस्वीरें थीं। चीमा के अलावा जो एक और नाम सामने आ रहा हैं वो है आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा। कैबिनेट को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ये भगवंत मान की सरकार है। वो ते करेंगे मंत्री के रूप में कौन शपथ लेगा।"
न्यूज एजेंसी के अनुसार, इन नामों के अलावा कैबिनेट में कुलतार सिंह संधवान के भी शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने लगातार दूसरी बार कोटकपुरा सीट से भी जीत हासिल की।
न्यूज एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, अमन अरोड़ा के भी शामिल होने की संभावना है क्योंकि वह मान के करीबी माने जाते हैं। एक अन्य नेता के शपथ लेने की संभावना है, गुरमीत हाहर, जो आप की युवा शाखा के अध्यक्ष हैं।
महिलाओं को भी मिल सकती है कैबिनेट में जगह
इस बार कहा जा रहा है कि महिलाओं को भी मान के कैबिनेट में जगह मिल सकती है जिनमें बलजिंदर कौर और जीवनजोत को मंत्री बनाए जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े - भगवंत मान की ताजपोशी में होगा 2 करोड़ का खर्च
Updated on:
14 Mar 2022 07:08 am
Published on:
13 Mar 2022 09:17 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
