दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने दावा किया कि मान के शपथ ग्रहण पर 2 करोड़ रुपये खर्च करने वाले हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा, "भगवंत मान आते ही पंजाब का खजाना खाली करने को आतुर थे। सूत्रों से जानकारी मिली है कि भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह पर दो करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे।"
कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने आरोप लगाते हुए कहा, "मैंने सोचा था कि आम आदमी पार्टी वादे के अनुसार अलग तरह से काम करेगी, लेकिन दुर्भाग्य से आज अमृतसर में अपनी पार्टी की रैली के लिए सरकारी परिवहन का दुरुपयोग किया और ये पारंपरिक पार्टियों से अलग नहीं हैं। ये राजनीतिक रूप से प्रेरित पार्टी प्रचार के लिए सरकारी खजाने का दुरुपयोग है येअस्वीकार्य है वो भी तब जब पंजाब की 3 लाख करोड़ की आबादी भारी कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। मैं अरविंद केजरीवाल से इस लोगों के पैसे को खजाने में वापस जमा करने का आग्रह करता हूं।"