नई दिल्ली। पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज कराई है। काउंटिंग में शुरुआती रुझान से कांग्रेस की स्पष्ट जीत दिखाई दे रही थी। कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया 1,93,219 मतों से हराया है। बता दें कि इस उपचुनाव के लिए 11 अक्टूबर मतदान हुआ था। चुनाव के नतीजे की घोषणा दिन में दो बजे के बाद कर दी जाएगी। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के उम्मीदवार के.एन.ए. खादर ने रविवार को 23,310 मतों के अंतर से वेंगारा उपचुनाव जीत लिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, खादर को 65,227 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार पी.पी. बशीर को 41,917 वोट मिले। वहीं, तीसरे स्थान पर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार के. सी. नसीर और चौथे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के. जनचंद्रन रहे।