पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश में रायबरेली के पास हुए रेल हादसे में छह लोगों की मौत हो जाने पर गहरा दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में मारे गए बिहार के रहने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। एक अधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने राज्य रेल मुख्यालय, आपदा प्रबंधन विभाग और संबंधित जिला प्रशसन को निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश प्रशासन से संपर्क कर राहत कार्य और घायलों के समुचित इलाज सुनिश्चित कराएं। इस घटना में मुंगेर जिले के पांच और किशनगंज जिले के एक व्यक्ति की मौत हुई है।