10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राफेल डील: कांग्रेस नेताओं का अंबानी को जवाब, ‘हवाई जहाज’ बनाकर उड़ा दिया कानूनी नोटिस

राफेल डील पर रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के नोटिस का कांग्रेस नेताओं ने मजाक उड़ाया है।

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Aug 22, 2018

Rafale Deal

राफेल डील: कांग्रेस नेताओं का अंबानी को जवाब, 'हवाई जहाज' बनाकर उड़ा दिया कानूनी नोटिस

नई दिल्ली। राफेल डील पर मचा राजनीतिक कलह अब कानूनी नोटिस में बदल गया है। कांग्रेस और बीजेपी की लड़ाई अब कांग्रेस और अनिल अंबानी के रूप में बदल चुकी है। अंबानी ने कांग्रेस के कई नेताओं और प्रवक्ताओं को राफेल डील पर बयानबाजी को लेकर कानूनी नोटिस भेजा है और भविष्य में संभल कर बोलने की नसीहत दी, लेकिन कांग्रेस नेताओ ने इस नोटिस को 'हवा में उड़ा दिया है'।

नोटिस का हवाई जहाज बनाकर उड़ा दिया

अनील अंबानी के नोटिस का कांग्रेस नेताओं ने अपने अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने एक तस्वीर शेयर करते हुए नोटिस का मजाक बनाया है। तस्वीर में वो नोटिस को हवाई जहाज बनाकर उड़ाते दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि मेरे प्लेन बनाने की स्किल आपसे अच्छी है।

जयवीर बोले- पंजाबी हूं, डरता नहीं

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेगगिल ने लिखा है कि मुझे अनिल अंबानी 'विवाद और निर्णायक' नोटिस मिला है। जिसमें मुझमें धमकी गई है कि अगर मैं राफेल डील पर बात करूंगा तो मुझपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तो मेरा जवाब है कि मैं एक कांग्रेसी सैनिक हूं। एक पंजाबी हूं, जो इस तरह के नोटिस से नहीं डरता है। इस देश के करदाता को यह जानने का हक है कि उन्होंने 42000 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान क्यों किया

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राज्यसभा चुनाव में नहीं होगा NOTA का इस्तेमाल

कांग्रेस प्रवक्ताओं को अंबानी का नोटिस

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, अशोक चव्हाण, संजय निरूपम, अभिषेक मनु सिंघवी, प्रियंका चतुर्वेदी, अनुग्रह नारायण सिंह, शक्ति सिंह गोहिल, ओमान चांडी और सुनील झाकड़ को राफेल डील पर चल रही राजनीति और बयानबाजी को लेकर कानूनी नोटिस भेजा है।

रिलायंस पर बयानबाजी से भड़के अंबानी

रिलायंस ने साफ कहा है कि राफेल मुद्दे पर कांग्रेस प्रवक्ता बगैर सबूत कंपनी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उवके पास जितना सबूत है सिर्फ वही बात करें। कंपनी ने कहा है कि कांग्रेस नेता कोई गलत जानकारी फैलाते हैं तो उनके खिलाफ मानहानि का दावा ठोक सकती है। इसके अलावा कुछ नेताओं पर केस करने की तैयारी भी चल रही है।

बीजेपी का हमलवार रुख

इस मामले में मोदी सरकार और बीजेपी नेताओं का कहना है कि राफेल डील देश के हित में है। जिस जानकारी को राहुल गांधी लीक करने को कह रहे हैं उसे डील के प्रावधानों के मुताबिक पब्लिक डोमेन में नहीं उठाया जा सकता है। ऐसे में अंबानी की तरफ से नोटिस के बाद अगर कांग्रेस इस मुद्दे पर पीछे हटती है तो बीजेपी इस बात का आरोप लगाएगी तक कांग्रेस के नेता मोदी सरकार को भ्रामक प्रचार और झूठ के आधार पर बदनाम करने में जुटे हैं। पीछे हटने पर भाजपा भ्रष्‍टाचार के मुद्दे पर एक बार फिर से हमलावर रुख अपना सकती है।