
राहुल और प्रियंका गांधी ने तिहाड़ जेल में पी चिदंबरम से की मुलाकात
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव और उनकी बहन प्रियंका गांधी आज सुबह तिहाड़ जेल में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से मुलाकात की। दोनों नेता करीब आधे घंटे तक चिदंबरम से जेल के अंदर मुलाकात की। तिहाड़ के महानिदेशक संदीप गोयल ने जेल संख्या सात में दोनों नेताओं के आने की पुष्टि की। आईएनएक्स मीडिया मामले में सजा काट रहे पी चिदंबरम इसी जेल में बंद हैं।
इससे एक महीने पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी तिहाड़ में चिदंबरम से मुलाकात की थी।
चिदंबरम का लगातार घट रहा वजन
पार्टी और परिवार सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विभिन्न बीमारियों से पीड़ित चिदंबरम का पिछले तीन महीनों में लगभग 10 किलोग्राम वजन कम हो गया है।
INX मीडिया में हुए घोटाले के आरोपी हैं चिदंबरम
वित्त मंत्री के कार्यकाल के दौरान चिदंबरम द्वारा आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) मंजूरी देने में कथित अनियमितता के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रही है। पूर्व वित्त मंत्री को सीबीआई ने 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था। पांच सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद उन्हें आईएनएक्स मीडिया से संबंधित धन शोधन मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया।
Updated on:
28 Nov 2019 09:51 am
Published on:
27 Nov 2019 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
