7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, PSU की दो लाख नौकरियां हुईं फुर्र, क्या यही है अमृतकाल?

Rahul Gandhi attack on Modi government कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। कहा, पीएसयू भारत की शान हुआ करते थे। आज ये सरकार की प्राथमिकता नहीं हैं। देश के पीएसयू में दो लाख नौकरियां घट गईं हैं।

2 min read
Google source verification
rahul_gandhi.jpg

Employment Issue कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Employment Issue देश में जहां एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी मन की बात देश से साझा कर रहे थे तो दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने PSU को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) में दो लाख से अधिक नौकरियों में गिरावट को लेकर केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि यह भारत का गौरव हुआ करता था और रोजगार के लिए हर युवा का सपना होता था। पर चंद पूंजीपति मित्रों के फायदे के लिए लाखों युवाओं की उम्मीदों को कुचला जा रहा है। राहुल गांधी ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, पीएसयू आज सरकार की प्राथमिकता नहीं हैं। जिस वजह से देश में 2 लाख नौकरियों में सीधे—सीधे कमी आई है।



भाजपा सरकार को आईना दिखाया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के जरिए आंकड़े पेश करते हुए भाजपा सरकार को आईना दिखाया। कहा, देश में पीएसयू में रोजगार 2014 में 16.9 लाख से घटकर 2022 में केवल 14.6 लाख रह गया है। क्या विकासशील देश में रोजगार घटता है?

इन कम्पनियों में रोज़गार घटे
BSNL - 1,81,127
SAIL - 61,928
MTNL - 34,997
SECL - 29,140
FCI - 28,063
ONGC - 21,120

सरकार पर राहुल गांधी का कटाक्ष

सरकार पर कटाक्ष करते हुए राहुल गांधी ने कहा, जिन्होंने हर साल 2 करोड़ नौकरियों का झूठा वादा किया था, उन्होंने 2 लाख से अधिक नौकरियों को समाप्त कर दिया। इसके अलावा, इन संस्थानों में संविदा भर्ती लगभग दोगुनी हो गई है। क्या यह इन कंपनियों के निजीकरण की साजिश है?

देश रिकॉर्ड बेरोजगारी से जूझ रहा

राहुल गांधी ने कहा, उद्योगपतियों के ऋण माफ किए गए, और सार्वजनिक उपक्रमों से सरकारी नौकरियां खत्म हो गईं। यह कैसा 'अमृत काल' है? यदि यह वास्तव में 'अमृत काल' है तो नौकरियां इस तरह क्यों गायब हो रही हैं? इस सरकार के तहत देश रिकॉर्ड बेरोजगारी से जूझ रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा, चंद पूंजीपति मित्रों के फायदे के लिए लाखों नौजवानों की उम्मीदों को कुचला जा रहा है।

पीएसयू देश और देशवासियों की संपत्ति

राहुल गांधी ने कहा, यदि भारत के पीएसयू को सरकार से सही वातावरण और समर्थन मिलता है, तो वे अर्थव्यवस्था और रोजगार दोनों को बढ़ाने में सक्षम हैं। पीएसयू देश और देशवासियों की संपत्ति हैं, उन्हें बढ़ावा देना होगा ताकि वे भारत के प्रगति पथ को मजबूत कर सकें।

पीएसयू में सरकारी नौकरियों में कमी को लेकर खरगे ने भी निशाना साधा

शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पीएसयू में सरकारी नौकरियों में कमी को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। 40 वर्षों में देश में रिकॉर्ड बेरोजगारी दर को लेकर कांग्रेस भाजपा सरकार की आलोचना करती रही है।