3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी से पहले राहुल गांधी ने पेश किया मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, इन क्षेत्रों में दिया A+ ग्रेड

राहुल गांधी ने मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 26 May 2018, 3:52 PM IST

Modi sarkar

पीएम मोदी से पहले राहुल गांधी ने पेश किया मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, इन क्षेत्रों में दिया A+ ग्रेड

नई दिल्ली। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के 4 साल पूरे हो रहे हैं। मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पीएम मोदी, मंत्रीमंडल में शामिल नेता और कार्यकर्ता अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं। भाजपा में जश्न का माहौल है। पीएम मोदी ने अपने चार साल के कार्यकाल को विकास का जन आंदोलन बताते हुए कई सिलसिलेवार ट्वीट किए। शनिवार को ही पीएम मोदी कटक में अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करने वाले हैं लेकिन उससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उनकी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश कर दिया । राहुल गांधी के ट्वीट में पीएम मोदी के लिए कामकाज का रिपोर्ट कार्ड कुछ इस तरह है।

4 साल का रिपोर्ट कार्ड

कृषि: F

विदेश नीति: F

ईंधन की कीमत: F

रोजगार सृजन: F

नारों का निर्माण : A+

आत्म प्रशंसा: A+

योग: B-

टिप्पणियां: शानदार बयानबाज, जटिल मुद्दों के साथ संघर्ष किया;

कांग्रेस मना रही है विश्वासघात दिवस

जहां भाजपा मोदी सरकार के चार साल पूरा होने पर जश्न मना रही है तो वहीं देश के कई शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर मोदी सरकार के कामकाज को फेल बताया। बता दें कि मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके को कांग्रेस 'विश्वासघात दिवस' के रूप में मना रही है, जिसके तहत अलग-अलग जगह कांग्रेस बैनर-पोस्टर के साथ सड़क पर उतरे। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार की उपलब्धियां गिनवात हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। शाह ने कहा कि विपक्ष मोदी को हटाना चाहता है इसलिए वह झूठ को जोर से और सार्वजनिक तौर पर बोलने की सियासत कर रहा है जबकि भाजपा और पीएम मोदी का अजेंडा गरीबी और भ्रष्टाचार को हटाने का है। उधर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि चार साल में डर का माहौल पैदा हुआ है। पीएम मोदी ने लोगों के साथ विश्वासघात किया है