9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मसूद अजहर जी’ वाले बयान पर कानूूनी पचड़े में फंसे राहुल गांधी, बिहार की अदालत में दर्ज हुई शिकायत

'अजहर जी' कहने पर राहुल गांधी बुरे फंसे मुजफ्फरपुर के अहियापुर में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज इस मामले में 16 मई को अगली सुनवाई

2 min read
Google source verification

image

Shweta Singh

Mar 12, 2019

rahul gandhi

'मसूद अजहर जी' वाले बयान पर कानूूनी पचड़े में फंसे राहुल गांधी, बिहार की अदालत में दर्ज हुई शिकायत

नई दिल्ली। पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड और जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद को 'अजहर जी' कहना कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अब कानूनी मुश्किलें खड़ी कर चुका है। राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ बिहार की एक अदालत में शिकायत दर्ज हुई है। मुजफ्फरपुर के अहियापुर में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

राहुल गांधी की टिप्पणी पर शिकायत दर्ज

अहियापुर की तमन्ना हाशमी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मुजफ्फरपुर की एक अदालत में अपनी टिप्पणी के बारे में शिकायत दर्ज कराई है, जहां उन्होंने जेएम प्रमुख मसूद अजहर को 'मसूद अजहर जी' कहा था। कोर्ट ने इस मामले में 16 मई को अगली सुनवाई करने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने निकले राहुल गांधी अपने इस बयान से मुश्किलों में आ गए हैं। सोमवार को भाजपा सरकार और एनएसए अजित डोभाल पर निशाना साधते-साधते कांग्रेस अध्यक्ष ने पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद को 'अजहर जी' कह दिया। इसके बाद बीजेपी को बैठे बिठाए एक मुद्दा मिल गया और बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया पर राहुल की खिंचाई शुरु कर दी है।

'आतंकवादियों के लिए इनका प्यार'

इस बयान के बाद भाजपा के कई नेताओं ने राहुल गांधी को घेरने की कोशिश की। कांग्रेस के गढ़ अमेठी में सेंध लगाने की कोशिश कर रहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला बोला। स्मृति ने ट्विटर पर लिखा, 'राहुल गांधी और पाकिस्तान के बीच क्या समान है? आतंकवादियों के लिए इनका प्यार। कृपया ध्यान दें कि राहुल जी की आतंकी अजहर मसूद के प्रति श्रद्धा इस बात का सबूत है। साथ ही पोस्ट के आखिरी में स्मृति ईरानी ने #RahulLovesTerrorists भी लिखा है।' इसके साथ ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी स्मृति ईरानी ने ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष को घेरा है। उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी उतना ही बोलते हैं, जितना रटाया जाता है। जो लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे, आज वे सेना के शौर्य का सबूत मांग रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा क्या था?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को दिल्ली में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले में CRPF के 40 से 45 जवान शहीद हो गए थे। सीआरपीएफ बस पर किसने बम फोड़ा? जैश-ए-मोहम्मद...मसूद अजहर ने... आपको याद होगा ना? यह वही मसूद अजहर है, जिसे 56 इंच वालों की तब की सरकार ने एयर क्राफ्ट में 'मसूद अजहर जी' के साथ बैठकर अजित डोभाल कंधार में हवाले करके आ गए थे।