25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनावी मूड में कांग्रेस पार्टी, महासचिवों और प्रभारियों के साथ राहुल गांधी की मैराथन बैठक

पहली बार है कि राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ आधिकारिक बैठक कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
rahul gandhi

चुनावी मूड में कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी की महासचिवों और प्रभारियों के साथ मैराथन बैठक

नई दिल्ली: मिशन लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी चुनावी मोड में आ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार बैठकें, सभाएं और रैली कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को दिल्ली के अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक चल रही है। बैठक में हाल ही में महासचिव बनीं प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। ये पहली बार है जब प्रियंका पार्टी की किसी आधिकारिक बैठक में शिरकत कर रही हैं। पहली बार है कि राहुल और प्रियंका संयुक्त रूप से आधिकारिक बैठक कर रहे हैं।

इन मुद्दों पर हो रही चर्चा

बताया जा रहा है कि बैठक में बूथ मैनेजमेंट को मजबूत करने,कार्यकर्ताओं के बीच सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ माहौल बनाने और सरकार से निपटने की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

बैठक में कांग्रेस के कई नेता मौजूद

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, केसी वेणुगोपाल, समेत कई पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को अड़े हाथों लिया। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि किसी भी देश के पीएम को तोड़ने वाला नहीं, जोड़ने वाला होना चाहिए, नहीं तो ऐसे पीएम को हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी जी हमसे 10 मिनट भी चर्चा नहीं कर सकते वह भाग जाएंगे, वह डरपोक आदमी हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरएसएस पर जमकर निशाना साधा।