विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री की कुर्सी हथियाने की जल्दी है, इसलिए विपक्ष द्वारा यह प्रस्ताव लाया गया है। उन्होंने कहा, 'बीजेपी को जनता का समर्थन प्राप्त है। सरकार को बहुमत मिला है, लेकिन विपक्ष इस बात को नहीं समझ रहा है और अपने स्वार्थ के लिए देश पर विश्वास नहीं कर रहा है। सरकार को देश के 125 करोड़ लोगों का आशीर्वाद मिला है।'