27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लगाई आरोपों की झड़ी, कहा- नोटबंदी गलती नहीं सबसे बड़ा घोटाला

नोटबंदी के मुद्दे पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीबों और युवाओं से मजाक किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 30 Aug 2018, 6:01 PM IST

rahul gandhi

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लगाई आरोपों की झड़ी, कहा- नोटबंदी गलती नहीं सबसे बड़ा स्कैम

नई दिल्ली: राफेल डील, नोटबंदी समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस भाजपा सरकार पर हमला बोल रही है। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया। राहुल ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम ने कहा था कि नोटबंदी से कालाधन जाएगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। नोटबंदी में पूरा पैसा सिस्टम में वापस आ गया। यानी कालेधन को सफेद करने के लिए नोटबंदी की गई। पीएम मोदी जवाब दें नोटबंदी का फैसला क्यों किया। देश की जनता पर चोट क्यों पहुंचाया। आज देश के युवा युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। पीएम मोदी ने देश की जनता का पैसा 15-20 बड़े कारोबारियों को दे दिया। मोदी सरकार में नोटबंदी बड़ा स्कैम है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान 700 करोड़ रुपए बदले गए। नोटबंदी से छोटे और मझोले कारोबारियों को खत्म किए गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करके रख दी।

JPC से जांच क्यों नहीं हो रही

राहुल गांधी यहीं नहीं रुके । वह राफेल डील को लेकर भी मोदी सरकार को घेरा, राहुल गांधी ने राफेल समझौते को लेकर कहा कि अरुण जेटली कह रहे हैं कि राफेल समझौता पूरी तरह पारदर्शी और साफ है तो फिर ज्वाइंट पर्लियामेंट्री कमेटी से इसकी जांच क्यों नहीं कराई जा रही है। 520 करोड़ का जहाज 1600 करोड़ में क्यों खरीदा गया। आखिर अनिल अंबानी से राफेल डील करने की क्यों जरूरत आ गई। अनिल अंबानी को तो जहाज बनाने या खरीदने का कोई अनुभव नहीं था।

राफेल पर कांग्रेस-भाजपा के बीच विवाद जारी

गौरतलब है कि राफेल विमान सौदे को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच नूराकुश्‍ती जारी है। एक तरफ राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर संयुक्‍त संसदीय दल से जांच कराने की मांग की है। भाजपा ने कांग्रेस के जेपीसी को झूठ और सच को छुपाने वाला कदम करार दिया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस झूठी पार्टी है और उसका इतिहास झूठ को छुपाने वाला रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग