25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी ने चंद्रबाबू नायडू की मांग का समर्थन किया, कहा- ‘चौकीदार चोर को मिलकर हराएंगे’

कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार अपने वादों के अनुरूप आंध्र को विशेष राज्‍य का दर्जा दे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 11 Feb 2019, 3:54 PM IST

chandrababu naidu

राहुल गांधी ने चंद्रबाबू नायडू की मांग का समर्थन किया, कहा- 'चौकीदार चोर को मिलकर हराएंगे'

नई दिल्‍ली। सोमवार सुबह राजघाट पर राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपना अनशन शुरू कर दिया। वह दिल्‍ली के आंध्र भवन कैंपस में अनशन पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि मोदी सरकार अपने वादों के अनुरूप आंध्र को विशेष राज्‍य का दर्जा दे। उन्‍हें समर्थन देने आंध्र भवन कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पहुंचे। उन्‍होंने इस अनशन का समर्थन किया और कहा कि देश को चौकीदार चोर है।

मोदी को मिलकर हराएंगे
पीएम धरनास्‍थल पर राहुल गांधी ने कहा कि हम आंध्र प्रदेश को विशेष राज्‍य का दर्जा देने की मांग का समर्थन करते हैं। इस मुद्दे पर हम चंद्रबाबू नायडू के साथ हैं। उन्‍होंने एक बार फिर रफाल डील में भ्रष्‍टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने पैसे चुराए और उसे एक निजी कंपनी को सौंप दिया। इसलिए हम सब मिलकर प्रधानमंत्री मोदी को हराएंगे। उन्‍होंने पीएम मोदी पर जनता से किए वादे पूरे न करने का भी आरोप लगाया।

राष्‍ट्रपति से मिलेंगे नायडू
बता दें कि सीएम चंद्रबाबू नायडू सुबह आठ बजे से दिल्ली के आंध्र भवन में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वह रात आठ बजे तक यहां बैठेंगे। इसके बाद कल यानी 12 फरवरी को वह राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे। वह आंध्र भवन में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी मांग का समर्थन करने के लिए धरनास्‍थल पर राहुल गांधी भी पहुंचे ओर स्‍पेशल स्‍टेटस की मांग का समर्थन किया।