18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार विधानसभा चुनाव- 19 सितंबर से राहुल गांधी शुरू करेंगे चुनाव प्रचार

कांग्रेस ने अपने बिहार के मिशन के लिए महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण को चुना है।

2 min read
Google source verification

image

Vikas Gupta

Sep 13, 2015

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 19 सितंबर को बिहार के एक
रैली के साथ चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। कांग्रेस ने अपने बिहार के मिशन के लिए
महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण को चुना है। इस रैली में महागठबंधन के दूसरे
शीर्ष नेताओं के भी मौजूद रहने की संभावना है। हालांकि ऎसी खबरें भी हैं कि लालू इस
रैली में शामिल नहीं होगें उनकी जगह अपने छोटे बेटे तेजस्वी रैली में शामिल हो सकते
हैं।

पार्टी के मुताबिक राहुल गांधी ने बिहार की अपनी प्रस्तावित यात्रा पर
मुहर लगा दी है। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली मुख्यालय से
राहुल गांधी के चंपारण कार्यक्रम की सहमति प्रदेश कांग्रेस को मिल गई है, जिसके बाद
से प्रदेश कांग्रेस ने अभी से चुनावी सभा की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।
कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी 19 सितंबर की सुबह पटना पहुंचेंगे और एयरपोर्ट से
ही पश्चिम चंपारण के लिए रवाना हो जाएंगे। पश्चिम चंपारण के शुगर मिल के कैंपस में
चुनावी सभा का आयोजन किया गया है।

पिछले काफी दिनों से लालू प्रसाद के साथ
राहुल गांधी का संयुक्त कार्यक्तम नहीं होने की चर्चा राजनीतिक गलियारे में चल रही
है। इन चर्चाओं को देखते हुए माना जा रहा था कि राहुल गांधी की रैली में लालू
प्रसाद शायद ही दिखें। लेकिन कांग्रेस ने इन चर्चाओं पर विराम लगाने की तैयारी कर
ली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी एक-दो दिन के अंदर ही लालू प्रसाद के
पास रैली में शामिल होने का निमंत्रण लेकर जाएंगे। दूसरी तरफ रैली की सफलता के लिए
कांग्रेस ने ताकत झोंक दी है। जिलाध्यक्षों तथा प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव परेश धनानी भी एक-दो दिन में रामनगर पहुंच जाएंगे और
तैयारियों की मॉनिटरिंग करेंगे।

ये भी पढ़ें

image