9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीकर की 6 पंचायत समितियों में तीन बजे तक 48 फीसदी मतदान, 101 वर्षीय नाथी देवी ने भी डाला वोट

Rajasthan Panchayat Chunav 2020 : लोकतंत्र की सबसे पहली और मजबूत कड़ी गांवों की सरकार के चुनाव ( Sikar Panchayat Chunav ) में शुक्रवार को मतदाताओं ने वोट की जोरदार ताकत दिखाई। सीकर जिले की छह पंचायत समिति क्षेत्रों की 161 ग्राम पंचायतों में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Jan 17, 2020

पंचायत चुनाव: 3 बजे तक 48 फीसदी मतदान, 101 वर्षीय नाथी देवी ने भी डाला वोट

पंचायत चुनाव: 3 बजे तक 48 फीसदी मतदान, 101 वर्षीय नाथी देवी ने भी डाला वोट

सीकर.
Rajasthan Panchayat Chunav 2020 : लोकतंत्र की सबसे पहली और मजबूत कड़ी गांवों की सरकार के चुनाव ( Sikar Panchayat Chunav ) में शुक्रवार को मतदाताओं ने वोट की जोरदार ताकत दिखाई। सीकर जिले की छह पंचायत समिति क्षेत्रों की 161 ग्राम पंचायतों में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। सर्दी के तीखे तेवर के बीच आठ बजने से पहले बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। गांव-ढाणियों की महिलाएं पारम्परिक गीत गाते हुए बूथों पर पहुंंची। अजीतगढ़ में 101 वर्षीय नाथी देवी भी वोट डालने पहुंची। तीन बजे तक सीकर में औसत 48 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। लोकतंत्र के महोत्सव में दिव्यांगों के साथ बुुुजुर्गों ने भी अपनी भागीदारी निभाई। अब सभी की निगाह शुक्रवार रात होने वाली सरपंचों की मतगणना पर जुट गई है। इधर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कई बूथों पर 25 फीसदी तक तक भी मतदान हुआ है।

पंचायत चुनाव: मतदान केन्द्र पर बवाल, युवक ने पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़, वर्दी पकड़ी, देखें VIDEO

किस मुद्दे पर क्या:
ईवीएम: सीकर जिले में पांच स्थानों पर ईवीएम खराब होने की शिकायत मिली है। सभी जगह पांच से सात मिनट बाद दुबारा मतदान शुरू हो गया।

मतदान प्रतिशत: निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। यदि यही रफ्तार रही तो शाम पांच बजे तक दो पंचायत समिति क्षेत्रों में आंकड़ा 68 से 73 फीसदी तक पहुंच सकता है।

परिणाम: मतदान शाम पांच बजे तक होगा। इसके बाद शाम साढ़े छह बजे से मतगणना शुरू होगी। इस बार ईवीएम से मतदान होने की वजह से परिणाम रात नौ बजे से आने शुरू हो जाएंगे।

पंचायत चुनाव: मतदान शुरू होने से पहले दो गुटों में विवाद, गाड़ियों के शीशे तोड़े, कई घायल

कानून-व्यवस्था:
जिले में अजीतगढ़ पंचायत इलाके में बीती रात विवाद हुआ था। फिलहाल जिलेभर में शांतिपूर्वक ढंग से मतदान जारी है।

फ्ता-रफ्ता बढ़ता गया मतदान
जिले के कई बूथों पर 25 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका है। इन केन्द्रों पर सुबह साढ़े आठ बजे तक महज सात फीसदी मतदान था। लेकिन जैसै-जैसे धूप में तेजी आई वैसे-वैसे मतदान प्रतिशत बढ़ता गया।

राजस्थान पंचायत चुनाव 2020: मतदान शुरू, पुरूषों से ज्यादा महिला मतदाताओं में जोरदार उत्साह