8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए रत्नेश सदा, राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने दिलाई मंत्री पद की शपथ

Ratnesh Sada Ministerial Oath बिहार की राजधानी पटना में राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने विधायक रत्नेश सदा को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। रत्नेश को जदयू कोटे से मंत्री बनाया गया है। उन्हें हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा - सेक्युलर (हम-एस) संतोष मांझी के इस्तीफे के बाद मंत्री बनाया गया।

2 min read
Google source verification
ratnesh_sada.jpg

विधायक रत्नेश सदा को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर

बिहार में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। बिहार कैबिनेट का आज विस्तार हुआ है। सहरसा के सोनबरसा से तीन बार के विधायक रत्नेश सदा को आज मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। अचानक आए इस परिवर्तन की वजह संतोष मांझी रहे हैं। हम पार्टी से विधायक संतोष मांझी ने नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। जिस वजह से एक सीट खाली हो गई। जिसे भरने के लिए राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने रत्नेश सदा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। रत्नेश को जदयू कोटे से मंत्री बनाया जा रहा है। रत्नेश सदा मुसहर समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं।



सोनवर्षा विधानसभा से जदयू के विधायक हैं रत्नेश सदा

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में रत्नेश सदा ने सोनवर्षा विधानसभा सुरक्षित सीट से जदयू प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। और कांग्रेस प्रत्याशी तरनी ऋषिदेव को 13466 वोट से पराजित किया था। रत्नेश सदा अभी जदयू के सचेतक हैं।

यह भी पढ़ें - भाजपा संग जाने पर अभी फैसला नहीं संतोष सुमन बोले - अकेले भी लड़ सकते हैं चुनाव

यह मंत्रिमंडल विस्तार नहीं - बिहार कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा यह मंत्रिमंडल विस्तार नहीं है। मंत्री का जो एक पद रिक्त हुआ है, उसे भरा जा रहा है। 23 जून को होने वाली विपक्षी एकता की महाबैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर सरकार विचार-मंथन करेगी।

रत्नेश सदा कौन हैं जानें?

रत्नेश सदा जेडीयू से विधायक है। रत्नेश सदा मुसहर समाज से आते हैं। बताया जा रहा है कि जीतन राम मांझी से कहीं अधिक जनाधार वाले नेता भी हैं। रत्नेश सदा सहरसा के सोनबरसा से लगातार तीन बार के विधायक हैं। और संस्‍कृत से उन्‍होंने आचार्य की डिग्री भी हासिल की है। रत्नेश सदा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासपात्र भी हैं। वो सरल स्वभाव वाले जुनूनी नेता माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें - नीतीश कुमार की सुरक्षा में भारी चूक, घेरा तोड़ घुसा बाइकर गैंग, SSG के हाथ-पैर फूले