केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गुलाम नबी आजादा का बयान बेहद ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस के जवान हमेशा अपने देश के लिए जान देते हैं और कांग्रेस इस तरह का बयान दे रही है। प्रसाद ने कहा कि साल 2012 में 72 आतंकी मारे गए। वहीं, 2013 में इसकी संख्या 67 थी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जब हम साल 2014 में सरकार में आए। उसी साल 110 आतंकी मारे गए। वहीं, 2015 में 108, 2016 में 150 और 2017 में 217 आतंकी मारे गए। वहीं, इस साल मई तक 75 आतंकी मारे जा चुके हैं। उन्होंने कहा यह आंकड़ काफी कांग्रेस और भाजपा के शासन में किस तरह की कार्रवाई हुई।