
रविशंकर प्रसाद ने विपक्षी दलों के नेताओं पर साधा निशाना।
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद की तैयारियों के बीच केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों के नेताओं पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा किसान आंदोलन के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एक्सपोज हो गई है। विरोधी दलों के नेता इस आंदोलन का समर्थन केवल इसलिए करते हैं ताक इसी बहाने उन्हें पीएम मोदी की आलोचना करने का मौका मिले। उनके पास खुद का कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर विरोधी दलों का दोहरा रवैया सबके सामने आ गया है।
कांग्रेस भी मंडी व्यवस्था को खत्म करने के पक्ष में
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने खुद मंडी व्यवस्था को खत्म करने की बात कही थी। राहुल गांधी खुद इसका समर्थन करते हैं। हालात यह है कि अपना वजूद बचाने के लिए विरोधी दलों के नेता किसी भी आंदोलन में कूद जाते हैं। इसी तरह उन्होंने एनसीपी समाजवादी पार्टी, सीपीआई, सीपीएम, आरजेडी व अन्य पार्टियों को भी इस मुद्दे पर घेरने की कोशिश। उन्होंने कहा कि स्वराज आंदोलन के नेता योगेंद्र यादव भी कृषि सुधारों को लेकर केंद्र को चिट्ठी लिख चुके हैं। कृषि से संबंधित संसदीय कमेटी का सदस्य सपा नेता मुलायम सिंह यादव और शरद पवार भी मंडी व्यवस्था को समाप्त करने के पक्षधर हैं।
Updated on:
07 Dec 2020 02:25 pm
Published on:
07 Dec 2020 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
