31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
वीडियो: रविशंकर प्रसाद बोले, ट्रिपल तलाक जैसी अमानवीय प्रथा को बनाए रखना चाहती थीं कांग्रेस
Play video

वीडियो: रविशंकर प्रसाद बोले, ट्रिपल तलाक जैसी अमानवीय प्रथा को बनाए रखना चाहती थीं कांग्रेस

मोदी सरकार ने वोट बैंक की राजनीति को अध्‍यादेश को मंजूरी देकर हमेशा के लिए खत्‍म कर दिया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 19 Sep 2018, 2:22 PM IST

नई दिल्‍ली। अध्‍यादेश को कैबिनेट मिलने के बाद केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की एक प्रतिष्ठित व कांग्रेस की सर्वोच्‍च नेता सोनिया गांधी ने शुद्ध वोट बैंक की राजनीति के लिए ट्रिपल तलाक जैसी अमानवीय प्रथा को समाप्‍त कराने में सरकार की मदद नहीं की। राज्‍यसभा में सरकार ने दो-दो बार इस बिल को पेश करने का काम किया। लेकिन कांग्रेस ने उसे पास नहीं होने दिया। ऐसा कर उन्‍होंने इस अमानवीय प्रथा को पहले की तरह बरकरार रखने में अहम भूमिका निभाने का काम किया। कांग्रेस की इस वोट बैंक की राजनीति को मोदी सरकार ने अध्‍यादेश को मंजूरी देकर हमेशा के लिए खत्‍म कर दिया है। उन्‍होंने बताया कि तीन तलाक से पीडि़त महिलाओं को न्‍याय दिलाने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है।