3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजद का जेडीयू पर पलटवार, कालीदास और तुलसीदास से की तेजस्वी की तुलना

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने चार कदम बढ़ते हुए तेजस्वी यादव की तुलना महाकवि कालीदास और तुलसीदास से कर दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 2 Jun 2018, 9:35 PM IST

bihar

राजद का जेडीयू पर पलटवार, कालीदास और तुलसीदास से की तेजस्वी की तुलना

नई दिल्ली। राजनीतिक दलों के बीच एतिहासिक टीका-टिप्पणी को लेकर चल रही जुबानी जंग में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने चार कदम बढ़ते हुए तेजस्वी यादव की तुलना महाकवि कालीदास और तुलसीदास से कर दी है। राजद प्रवक्ता भाई वीरेन्द्र ने कहा है कि दोनों ही महाकवियों के पास कोई डिग्री नहीं थी, बावजूद इसके उन्होंने कई बड़े ग्रन्थ लिख डाले। बता दें कि राजद की ओर से यह बयान जेडीयू प्रवक्ता के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने तेजस्वी यादव की शिक्षा को लेकर सवाल उठाए थे।

कश्मीर: श्रीनगर में सीआरपीएफ वाहन पर ग्रेनेड अटैक, 3 जवान जख्मी

राजनीति से ले लेंगे सन्यास

इसके साथ ही राजद नेता भाई वीरेन्द्र ने जेडीयू नेताओं और राज्य के सीएम नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि गांधी मैदान में आकर कोई भी नेता तेजस्वी यादव से किसी भी भाषा में बहस कर सकता है। यही नहीं राजद नेता ने कहा कि इस बहस में अगर तेजस्वी अपने प्रतिद्वंदी हार जाते हैं तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। बता दें कि जेडीयू ने तेजस्वी यादव के ट्वीट की भाषा पर टिप्पणी करते हुए उनको 8वीं पास भी न होने की बात कही थी। जेडीयू नेता ने कहा था कि गर तेजस्वी में शैक्षणिक योग्यता होती तो वह इंटर तो कम से कम करते।

बिहार: सरकारी बालिका गृह में यौन शोषण का खुलासा, एफआईआर दर्ज

शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा और नीतीश कुमार पर साधा निशाना

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के बागी सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर भाजपा और नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्‍होंने एनडीए सरकार का हिस्‍सा बने नीतीश सरकार के बिहार के लिए विशेष राज्‍य के दर्जे की मांग को शनिवार को बकवास करार दिया। साथ में उन्‍होंने कहा कि आम चुनावों से पहले यह सिर्फ मगरमच्‍छी आंसू है।