24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिराग को बड़ा झटका, पिता LJP से सांसद, बेटे को RJD ने दिया टिकट

Bihar Election: LJP सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के बेटे RJD में शामिल BJP में भी राजद ने की बड़ी सेंधमारी, विधान पार्षद के भाई को दिया टिकट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 13 Oct 2020, 3:24 PM IST

RJD Gave Ticket Mehboob Ali Kaiser Son

लोजपा सांसद के बेटे को आरजेडी ने दिया टिकट।

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव ( Bihar Vidhan Sabha Chunav ) की सरगर्मी चरम पर है। इस चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है और धीरे-धीरे स्टार प्रचारक मैदान में उतरने लगे हैं। वहीं, टिकट बंटवारे, दल-बदल और गठबंधन का खेल भी लगातार जारी है। इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी ( LJP ) को बड़ा झटका लगा है। लोजपा सांसद के बेटे को राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस ऐलान के साथ ही बिहार में अटकलों का बाजार अचानक गर्म हो गया है।

पढ़ें- Bihar Election : चिराग की राजनीति पर बहस फिर हुई तेज, अब कुशवाहा के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

चिराग को बड़ा झटका

जानकारी के मुताबिक, RJD ने सिमरी बख्तियारपुर से लोजपा सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के बेटे चौधरी यूसुफ कैसर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कैसर परिवार का यह परंपरागत सीट है। इस सीट पर कैसर परिवार के तीन पीढ़ी के लोग राजनीति करते आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यूसुफ कैसर पिछले हफ्ते ही आरजेडी में शामिल हुए थे। चर्चा यहां तक है कि यूसुफ अपने पिता महबूब अली कैसर की सहमति से आरजेडी में शामिल हुए हैं। यहां आपको बता दें कि महबूब अली कैसर NDA से अलग होकर बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। उन्होंने यहां तक था कि जेडीयू मुखिया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कटुता बढ़ाना ठीक नहीं। लेकिन, इसके बावजूद चिराग पासवान ने अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया। महबूब अली कैसर के इस फैसले को लोजपा को बड़ा झटका लग सकता है। हालांकि, इस पूरे प्रकरण पर लोजपा मुखिया चिराग पासवान का अब तक कोई बयान नहीं आया है।

पढ़ें- 11 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा, ये रहा पूरा शेड्यूल

RJD की सेंधमारी

गौरतलब है कि बिहार में लगातार सेंधमारी का खेल जारी है। आरजेडी ने न केवल लोजपा में सेंधामारी की, बल्कि बीजेपी को भी झटका दिया है। आरजेडी ने कहा कि विधान पार्षद टुना पांडेय के भाई बच्चा पांडेय बडहरिया से हमारे उम्मीदवार होंगे। कहा यहां तक जा रहा है कि बीजेपी को पहले से ही आशंका थी कि बच्चा पांडेय राजद में शामिल हो सकते हैं। क्योंकि, यह पूरा इलाका सूबे के स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय की है। बच्चा पांडेय का आरजेडी में शामिल होना बीजेपी के लिए झटका माना जा रहा है। यहां आपको बता दें कि आरजेडी से भी कई नेता दूसरी पार्टियों में शामिल हुए हैं और लगातार यह सिलसिला जारी है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग