
बिहार के समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को अपराधियों ने पेशी के लिए आए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव पर गोलियां चला दीं। इस हमले में यादव तो बच गए, परंतु अदालत का एक कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गया।
समस्तीपुर (नगर) के थाना प्रभारी संजय कुमार ने आईएएनएस के अनुसार- "रोसड़ा जेल में बंद अशोक यादव सोमवार को पेशी के लिए परिवार अदालत (फैमिली कोर्ट) लाए गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनपर गोलियां चला दीं। अचानक हुए इस हमले में वे बाल-बाल बच गए, परंतु अदालत के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत के आदेशपाल प्रभु टोप्पो गोली लगने से घायल हो गए।"
उन्होंने बताया कि टोप्पो को इलाज के लिए समस्तीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी के अनुसार- प्रत्याक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधियों की संख्या दो थी, जो एक बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि अशोक यादव पर कई मामले दर्ज हैं।
Updated on:
04 Nov 2019 09:51 pm
Published on:
04 Nov 2019 09:39 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
