25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सचिन-रेखा को राज्यसभा से बाहर किया जाए: नरेश अग्रवाल

समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि या तो दोनों सदस्य खुद इस्तीफा दे दें या फिर दोनों को राज्यसभा से बाहर किया जाए। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

lalit fulara

•

Updated: 1 Aug 2017, 2:04 PM IST

Sachin and Rekha

Sachin and Rekha

नई दिल्ली। राज्यसभा से गैरहाजिर रहने पर अब समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने मनोनीत सांसद क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अभिनेत्री रेखा की सदस्यता पर सवाल उठाए हैं। नरेश अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि या तो दोनों सदस्य खुद इस्तीफा दे दें या फिर दोनों को राज्यसभा से बाहर किया जाए। विजय माल्या का उदाहरण देते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि जब माल्या को बाहर किया जा सकता है तो इन दोनों को क्यों नहीं। बता दें कि सचिन तेंदुलकर और रेखा की राज्यसभा में उपस्थिति बहुत कम रही है।

केंद्र सरकार ने दिया आम लोगों को झटका, अब हर महीने इतने रुपये बढ़ेंगे सिलिंडर के दाम, देखें वीडियो-

पहले भी सवाल उठा चुके हैं नरेश अग्रवाल
समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल इससे पहले मार्च में भी दोनों की गैरमौजूदी पर सवाल उठा चुके हैं। तब नरेश ने कहा था कि यदि कोई मनोनीत सदस्य सदन में नहीं आ रहे हैं तो यह मानना चाहिए कि उनकी इसमें रूचि नहीं है। ऐसे में उन्हें खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए।

naresh agarwal के लिए चित्र परिणाम

मानसून में अभी तक नहीं लिया हिस्सा
संसद का मानसून 17 जुलाई को शुरू हुआ था। इसके साथ ही लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई शुरू हो गई थी। राज्यसभा के मनोनीत सदस्य सचिन तेंदुलकर और रेखा ने इस मानसून में एक दिन भी हिस्सा नहीं लिया है। 2012 में राज्यसभा में मनोनीत होने वाले सचिन और रेखा की सदन में उपस्थिति काफी कम रही है। बीते बजट सत्र में भी दोनों 1-1 दिन उपस्थित रहे थे।

ये हैं राज्यसभा के मनोनीत सदस्य
संसद के उच्च सदन राज्यसभा में 12 सदस्य मनोनीत किए जाते हैं। येे मनोनीत सदस्य क्रिकेट, फिल्म, साहित्य समेत विभिन्न क्षेत्रों से होते हैं। इस समय राज्यसभा में पूरे 12 मनोनीत सदस्य हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर, रेखा, अनु आगा, संभाजी छत्रपति, स्वप्न दासगुप्ता, रूपा गांगुली, नरेंद्र जाधव, एमसी मैरीकॉम, के पारासरन, गोपी सुरेश, सुब्रह्मण्यम स्वामी और केटीएस तुलसी हैं।