कड़ी मेहनत करने वाले पसंदः साइना
बीजेपी का दामन थामने के बाद साइना नेहवाल ने कहा, 'आज अच्छा दिन है। मैंने कई खिताब जीते हैं, लेकिन मैं ऐसी पार्टी में शामिल हो रही हूं, जो देश के लिए इतना अच्छा काम कर रही है। मैं मेहनती खिलाड़ी हूं और मुझे उन लोगों के साथ काम करना पसंद है जो कड़ी मेहनत करते हैं।'