14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने साधा कांग्रेस पर निशाना, चाटूकारिता की पराकाष्ठा बनाए रखना बताया कांग्रेस का ध्येय

बीजेपी नेता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चाटूकारिता की पराकाष्ठा बनाए रखना ही कांग्रेस का ध्येय है।

2 min read
Google source verification
screenshot_2021-10-18_sambit_patra.png

BJP National Spokesperson Sambit Patra

नई दिल्ली। बीजेपी के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज 18 अक्टूबर को दिल्ली स्थित बीजेपी के कार्यालय में एक मीडिया ब्रीफिंग का आयोजन किया। इस मौके पर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता तारिक हमीद कर्रा पर उनके हाल ही में दिए गए बयान पर हमला किया। साथ ही उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। संबित पात्रा ने यह भी कहा कि चाटूकारिता की पराकाष्ठा बनाए रखना ही कांग्रेस का ध्येय है। इस मीडिया ब्रीफिंग को बीजेपी के ट्विटर अकाउंट पर भी लाइव स्ट्रीम किया गया।

यह भी पढ़े - कांग्रेस नेता ने कहा- औरतों के फोन में क्या देखना चाहते हैं गंदे लोग ? संबित पात्रा ने दिया करारा जवाब, ट्रेंड करने लगा #ShameOnSupriya

मीडिया ब्रीफिंग के दौरान संबित पात्रा का बयान

हाल ही में कांग्रेस नेता तारिक हमीद कर्रा के 'जिन्ना के साथ थे सरदार पटेल' बयान पर और सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए संबित पात्रा ने कहा - "आज अखबारों में छपा है कि 2 दिन पहले हुई CWC की बैठक में कश्मीर को लेकर कुछ सवाल उठे थे। बैठक में कश्मीर को लेकर भ्रम का माहौल बनाया गया।"

"यह भी कहा गया कि जवाहर लाल नेहरु जी ने जम्मू कश्मीर को हिंदुस्तान में इंटीग्रेट किया। यह भी कहा गया कि इस पूरे प्रयोजन में सरदार पटेल जिन्ना से मिले हुए थे और जिन्ना के साथ मिलकर कश्मीर को हिंदुस्तान से अलग रखने की कोशिश पटेल कर रहे थे। आज यह बात स्पष्ट हो गई है कि अपने परिवार की विरासत को ऊपर रखने के लिए नेहरू-गांधी राजवंश को ऊपर रखने के लिए चाहे सुभाष चंद्र बोस हो, वीर सावरकर हो, सरदार पटेल हो किसी को भी अपमानित करना हो, किसी के नाम पर भ्रम फैलाना हो कांग्रेस पार्टी सब कर सकती है।"

"हम सभी जानते हैं कि कांग्रेस केवल एक ही परिवार की पार्टी है। नेहरू - गांधी परिवार की लेगेसी को किस प्रकार आगे बढ़ाया जाए और चाटूकारिता की पराकाष्ठा किस प्रकार बनाई रखी जाए, यही कांग्रेस का ध्येय है।"