थरूर का बयान
पीएम मोदी और भाजपा पर करारा हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा था कि अगर साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा जीती, तो भारत हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा। आपको बता दें कि केरल के तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम में शशि थरूर ने ये बात कही थी। उन्होंने कहा था कि 2019 में भाजपा जीती तो वो नया संविधान लिखेगी जो भारत को पाकिस्तान जैसे मुल्क में बदलने का रास्ता साफ करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा हुआ तो भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों का कोई सम्मान नहीं होगा। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शशि थरुर ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला था। थरूर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज एक चायवाले को छोड़कर तमाम लोग परेशान है। यह नाम बदलने वाली सरकार और मार्केटिंग वाली सरकार है, जो सेल करना जानती है। बहुत अच्छे सेल्समैन की तरह नोटबंदी गलत विचार था और उसे गलत तरीके से लाया गया। यूपीए के समय में जीएससी का सही निर्णय लिया गया था, लेकिन इसे मोदी सरकार
थरुर ने कहा, कांग्रेस चुनाव के बारे में नहीं, बल्कि देश के बारे में सोचती है।