8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संजय राउत का अमित शाह पर तंज, बोले – आज भी मातोश्री का खौफ बरकरार!

उद्धव गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। कहा, अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं उन्हें देश की कानून व्यवस्था पर बात करनी चाहिए।

2 min read
Google source verification
sanjay_raut.jpg

उद्धव गुट के नेता और सांसद संजय राउत

महाराष्ट्र के नांदेड़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा पर बरसते हुए उद्धव गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने कहाकि अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं उन्हें देश की कानून व्यव्स्था पर बात करनी चाहिए। मणिपुर में क्या हो रहा है आप देख सकते हैं। वहां की हिंसा क्यों नहीं थमी?.... 4 सवाल जो अमित शाह ने पूछे हैं उसका चिंतन भाजपा को खुद करना चाहिए...जाति और धर्म के आधार पर किसी को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए ये गलत है लेकिन आप (भाजपा) दे रहे हैं।



20 मिनट में 7 मिनट उद्धव ठाकरे के बारे में बोले

संजय राउत ने आगे कहा कि मेरे मन में यह सवाल है कि यह भाजपा का जनसंपर्क अभियान था या फिर उद्धव ठाकरे पर तंज कसने के लिए खास तौर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अमित शाह का भाषण 20 मिनट का था उसमें से 7 मिनट उन्होंने उद्धव ठाकरे के बारे में बोला है।

यह भी पढ़ें - Video : राउत का ऐलान, कल फैसला बताएगा, ये देश संविधान से चलता है या नहीं

उद्धव ठाकरे और शिवसेना का भय कायम है

संजय राउत ने कहा कि इसका मतलब आज भी उनके मन में मातोश्री का राग है। भाजपा ने शिवसेना तोड़ी, पार्टी का नाम और धनुष बाण गद्दारों को दिलाया फिर भी दिमाग में उद्धव ठाकरे और शिवसेना का भय कायम है, यह डर अच्छा है।

अपने बनाए जाल में खुद ही फंस गए भाजपा - अमित शाह

संजय राउत ने कहा कि जो सवाल उन्होंने उद्धव ठाकरे को पूछा है, उसपर भाजपा वालो को चिंतन करना चाहिए। भाजपा और अमित शाह अपने बनाए हुए जाल में खुद ही फंस गए हैं।

नांदेड़ रैली में अमित शाह ने साधा उद्धव ठाकरे पर निशाना

भाजपा के संपर्क अभियान के तहत शनिवार को नांदेड़ में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर साल 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए एनसीपी से हाथ मिलाकर भाजपा को धोखा देने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें - Video : भाजपा पर बरसे संजय राउत, कहा - बजरंग बली का जादू नहीं चला तो औरंगजेब पर कर रहे राजनीति