8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संजय राउत बोले- सीएम तो शिवसेना का ही होगा, विधायकों को होटल में शिफ्ट करने की जरूरत नहीं

संजय राउत बोले- मैं बयानबाजी नहीं करता विधायकों को होटल में शिफ्ट करने की बात अफवाह है अफवाह फैलाने वाले अपने विधायकों की चिंता करें

less than 1 minute read
Google source verification
sanjay_raut.jpg

नई दिल्‍ली। महाराष्‍ट्र में सरकार गठन को लेकर राजनीति चरम पर है। इस बीच मुंबई के सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पार्टी के विधायकों को फाइव स्‍टार होटल में शिफ्ट कर सकते हैं। इस चर्चा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में संजय राउत ने कहा है कि यह एक अफवाह है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमें ऐसा करने की कोई आवश्यकता नहीं है। हमारे विधायक पार्टी के नीतियों को लेकर प्रतिबद्ध हैं। जो लोग इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं उन्हें पहले अपने विधायकों की चिंता करनी चाहिए।

शिवसेना के दिग्गज नेता संजय राउत ने सरकार गठन पर जारी खींचतान के बीच कहा कि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। उन्हें सरकार बनाने के लिए अवसर देना चाहिए। सभी शिवसेना विधायक मतोश्री पहुंचे हैं। आगे की रणनीति पर उद्धव ठाकरे चर्चा करेंगे। संजय राउत ने कहा कि मैं बयानबाजी नहीं करता। मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा। मेरी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है।

बता दें कि महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव का परिणाम 14 दिन पहले आ गया था। लेकिन अभी तक बीजेपी और शिवसेना एक साथ सरकार बनाने को लेकर सहमत नहीं हो पाए हैं। 24 अक्टूबर को आए नतीजों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल सका और बीजेपी 122 से 105 सीटों पर सिमट गई। जबकि शिवसेना 56 सीटें जीतने में कामयाब रही।

दोनों दलों के पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त विधायक हैं, लेकिन दोनों ही दल 50-50 फॉर्मूले को अपने-अपने हिसाब से आगे रख रहे हैं और सत्ता में भागीदारी को लेकर चल रही खींचतान के चलते अब तक सरकार का गठन नहीं हो पाया है।