25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SC: अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा- ‘सीबीआई राजीव कुमार को गिरफ्तार करने पहुंची थी’

सीबीआई रविवार को आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार को गिरफ्तार करने पहुंची थी। सीबीआई इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार और कोलकाता पुलिस की छवि को खराब करना चाहती है।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Feb 05, 2019

abhishek

SC: अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा- 'सीबीआई राजीव कुमार को गिरफ्तार करने पहुंची थी'

नई दिल्‍ली। चिट फंड घोटाला मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई रंजन गोगोई की अध्‍यक्षता वाली पीठ के समक्ष कोलकाता पुलिस और सरकार का पक्ष रखते हुए चर्चित वकील और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सीबीआई रविवार को आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार को गिरफ्तार करने पहुंची थी। सीबीआई इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार और कोलकाता पुलिस की छवि को खराब करना चाहती है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में मानवीय गरिमा का ख्‍याल नहीं रखा। न ही सीबीआई ने इस बात का ध्‍यान रखा कि राजीव कुमार एक वरिष्‍ठ अधिकारी हैं और बिना सबूत के उनकी गिरफ्तारी बिना वारंट के नहीं होनी चाहिए।

पूछताछ में सहयोग करें राजीव कुमार
अभिषेक मनु सिंघवी के इस दलील पर सीजेआई रंजन गोगोई ने कहा कि आप अपने हिसाब से कुछ भी नहीं सोच सकते। उन्‍होंने कहा कि पुलिस कमिश्‍नर राजीव कुमार को पूछताछ का सामना करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए1 हम नोटिस के जारी किए बिना कोई अवमानना नहीं कर सकते हैं। अवमानना तय करने से पहले दूसरे पक्ष को भी सुनना होगा।