
Season of Khandwa
खंडवा. तेज धूप और भीषण गर्मी ने अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नौतपा जैसी तपन से लोग झुलस रहे हैं। भीषण गर्मी और तपन के कारण लोग घरों में नजरबंद हो गए हैं। खंडवा का अधिकतम पारा 46.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। रविवार को जहां प्रदेश में खंडवा दूसरा सबसे गर्म शहर रहा।
वहीं देश में पांचवें स्थान पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल माह में खंडवा के तापमान में पिछले दस वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। वर्ष 2009 से अब तक पारा 46 पार नहीं हुआ है। लेकिन इस बार इससे भी अधिक तापमान दर्ज किया गया। पारे में लगातार आ रहे उछाल से शहर भट्टी की तरह तप रहा है। लोग लू की चपेट में आ रहे हैं। स्थिति यह है कि दोपहर के समय बाजार में सन्नाटा पसर जाता है। घरों में कूलर दम तोडऩे लगे हैं। इतना ही देर रात तक गर्म हवा चलने से भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम जानकारों के अनुसार इस माह में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। पारा यूं ही अपने तेवर दिखाता रहेगा। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री और न्यूनतम पारा 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तापमान की स्थिति
बुंदेलखंड, महाकौशल, मालवा और निमाड़ के कई शहर लू की चपेट में रहे। रविवार को सबसे गर्म शहर 47.5 डिग्री पारे के साथ खरगोन रहा। वहीं दूसरे स्थान पर खंडवा का तापमान दर्ज किया गया। वहीं होशंगाबाद, नोगांव, दमोह जिले का पारा 45 डिग्री और बैतूल, गुना, शाजापुर, रतलाम, धार, रायसेन में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
बड़वानी में रिकॉर्ड तोडऩे पर आमादा पारा
दिन ब दिन बढ़ता पारा मानों अपना रिकार्डतोडऩे पर आमादा है। पिछले एक दशक में पहली बार अप्रैल में पारा 46 डिग्री पार कर गया। दिन तो दिन रात में भी तापमान का बढऩा जारी है। शनिवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्जकी गई। दिनभर गर्म हवाओं से परेशान लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है। बढ़ते तापमान के साथ ही पंखे-कूलर भी साथ छोड़ रहे है। कृषि विज्ञान केंद्र तलून स्थित स्वचलित मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 46 .5 और रात्रि का तापमान 31.1 डिग्री सेंंट्रिग्रेट दर्ज किया गया। ज्ञात हो कि केंद्र द्वारा 1 मई तक तापमान में तेजी की संभावना पूर्व में जताई जा चुकी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र से आ रही हवाओं का दबाव निमाड़ अंचल में अधिक पड़ रहा है। जिससे मौसम में गर्माहट बढ़ रही है। उधर चिकित्सकों की माने तो इतने तापमान में सीधे तौर पर सूर्य की किरणों के संपर्क में आने से बचना चाहिए। हल्के रंग व सूती कपड़े पहनकर बाहर निकले। कान-मुंह व सिर ढंकना आवश्यक है।
Published on:
29 Apr 2019 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
