26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीबीआई Vs पुलिस: TMC नेता डेरेक ओ ब्रायन बोले- सभी पार्टियों के सांसदों से सदन में कल करेंगे बातचीत

राज्यसभा सांसद और टीएमसी के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा और कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी टीएमसी से नहीं लड़ सकते हैं।
2 min read
Google source verification
शारदा चिटफंड मामला: डेरेक ओ ब्रायन बोले- सभी पार्टियों के सांसदों से सदन में कल करेंगे बातचीत

शारदा चिटफंड मामला: डेरेक ओ ब्रायन बोले- सभी पार्टियों के सांसदों से सदन में कल करेंगे बातचीत

नई दिल्ली। शारदा चिटफंड घोटाला मामले में रविवार को पश्चिम बंगाल में दो संवैधानिक संस्थाओं के बीच जबरदस्त भिडंत देखने को मिला। इस मामले पर कोलकाता में हाई वोल्टेज ड्रामा भी हुआ। इस संदर्भ में राज्यसभा सांसद और टीएमसी के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा और कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी टीएमसी से नहीं लड़ सकते हैं। वे कलकता में विपक्ष की रैली में जबरदस्त भीड़ और लोगों की उत्साह को देखकर घबरा गए हैं। इसलिए राजनीतिक बदला लेने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है। डेरेन ने कहा कि भाजपा जानती है कि टीएमसी का नारा '2019- BJP Finish’ लोगों तक पहुंच चुका है। बता दें कि सीबीआई की एक टीम कलकता में पुलिस कमिश्नर के घर छापेमारी करने पहुंची थी लेकिन पश्चिम बंगाल की पुलिस ने उन्हें रोक लिया और फिर पांच अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से सियासत शुरू हो गई।

CBI के पास नहीं था सर्च वारेंट

आपको बता दें कि डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि सीबीआई की 40 सदस्यों की टीम पुलिस कमिश्नर के आवास पर छापेमारी के लिए पहुंची थी। लेकिन उनके पास कोई सर्च वारेंट नहीं था। ये पीएम मोदी, अमित शाह और अजीत डोभाल के इशारों पर काम करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि यह मैं बहुत ही जिम्मेदारी के साथ बोल रहा हूं क्योंकि मुझे ये बात मेरी सूत्रों से पता चला है।

सोमवार को सदन में सभी पार्टियों से करेंगे बात

बता दें कि उन्होंने यह भी कहा है कि टीएमसी सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा में सभी विपक्षी पार्टियों से बातचीत करेगी। उसके बाद यह निर्णय किया जाएगा कि आगे इस मामले में किया करना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सभी नेता और पार्टी जिसमें अखिलेश यादव, मायावती, कांग्रेस, टीडीपी, AAP और अन्य दलों के साथ चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि मोदी को जाना होगा, अमित शाह को जाना होगा अन्यथा संविधान खतरे में है, संवैधानिक संस्थाएं खतरे में है और देश भी खतरे में है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ऐसे बहुत सारी लड़ाईयां लड़ रही है और आगे लड़ती रहेंगी।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.