8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शत्रुध्‍न सिन्‍हा ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा- भगवान बचाएं अच्‍छे दिन वाले जुमले की लाज

राजनीतिक लाभ के लिए केवल बयानबाजी से काम नहीं चलेगा। जमीन पर कुछ करके दिखाने की जरूरत है।

2 min read
Google source verification
sinha

मोदी सरकार पर शत्रुध्‍न सिन्‍हा ने कसा तंज, कहा- भगवान बचाएं अच्‍छे दिन वाले जुमले की लाज

नई दिल्‍ली। भाजपा हाईकमान से लंबे अरसे से नाराज चल रहे बिहारी बाबू व सांसद शत्रुध्‍न सिन्‍हा ने एक बार फिर एक के बाद एक ट्वीट कर मोदी सरकार पर तंज कसा है। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा है कि अब हम लोग और कहां तक नीचे गिरेंगे। अब तो सरकार के बस गिने चुने दिन ही शेष रह गए हैं। इसलिए हम सभी को सावधान रहने की जरूरत है। इन शेष दिनों में या तो हमें बेहतर करके दिखाना होगा या फिर सत्‍ता से बाहर होने के लिए सभी को तैयार रहना चाहिए। देर हो जाए इससे पहले जितना कर सकते हैं कर लेने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि सरकार अच्‍छे दिन वाले जुमले की लाज अब भगवान ही बचा सकते हैं।

आश्रय गृहों की अंतहीन कथा
उन्‍होंने बिहार के आश्रय गृहों में रहने वाली बच्चियों के साथ दुष्‍कर्म की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस घटना के पीछे छुपी कहानी का अंत नहीं हो रहा है। यह एक ऐसी कहानी है जो सरकार की छवि को खराब करने के लिए काफी है। सरकार को इस मुद्देपर भी चेत जाने की जरूरत है।

पब्लिक सबकुछ जानती है
सरकार के कामकाज को लेकर लोगों की सोच अभी से साफ दिखाई देने लगी है। सरकार की ओर से जारी जीडीडी के आंकड़ो पर लोग संदेह करने लगे हैं। सब कुछ साफ साफ दिखने लगा है। और सच ये है कि पब्लिक सबकुछ जानती है। राजनीतिक लाभ के लिए अब साहित्यिक बयानबाजी से काम नहीं चलेगा। अब एक मात्र चीज इस सरकार को बचा सकती है। और वो है सरकार की अब तक की उपलब्धियां। इन उपब्धियों को आगे लाने की जरूरत है। उन्‍होंने मोदी सरकार को संभावित नुकसान के बारे में चेताते हुए कहा कि सरकार रुपयों की कीमतों में गिरावट, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम, मुद्रास्‍फीति, भ्रष्‍टाचार, हिंसा और दुष्‍कर्म जैसे मामले पर संभालने पर जोर दे।