scriptशीला दीक्षित के निधन के बाद राहुल गांधी बोले- वह कांग्रेस की बेटी थीं | Sheila Dikshit Death: Rahul gandhi and PM Modi reaction | Patrika News

शीला दीक्षित के निधन के बाद राहुल गांधी बोले- वह कांग्रेस की बेटी थीं

Published: Jul 21, 2019 11:56:41 am

Submitted by:

Shivani Singh

Sheila Dikshit Death पर राजनीतिक प्रतिक्रिया
PM Narendra modi ने Tweet कर जताया दुख
Rahul Gandhi: शीला दीक्षित ने निस्वार्थ भाव से किया काम

Sheila  Dikshit

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ( Sheila Dikshit Death ) का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 81 वर्षीय शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने दुख जताया है।

यह भी पढ़ें

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन, आज सुबह पड़ा था दिल का दौरा

पीएम मोदी का ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘शीला दीक्षित जी के निधन से गहरा दुख हुआ। वह मिलनसार और प्रभावी व्यक्तित्व की महिला थीं। उन्होंने दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय काम किया। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी पूरी संवेदना है।’

https://twitter.com/narendramodi/status/1152531814155767809?ref_src=twsrc%5Etfw
राहुल गांधी का ट्वीट

राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने शीला दीक्षित के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुझे कांग्रेस पार्टी की एक प्यारी बेटी शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके साथ मेरे करीबी संबंध थे। मैंने उनसे अपने कई व्यक्तिगत अनुभव साझा किए थे। तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित ने निस्वार्थ भाव से काम किया। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और दिल्ली के नागरिकों के प्रति मेरी पूरी संवेदना है।’
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1152536506587680768?ref_src=twsrc%5Etfw
राष्ट्रपति ने जताई संवेदना

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शीला दीक्षित के निधन ( sheila dikshit death ) पर दुख जताया। रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और एक वरिष्ठ राजनेता शीला दीक्षित के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनका कार्यकाल राजधानी दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन का दौर था, जिसके लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके परिवार व सहयोगियों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं हैं।’
https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1152535002418040832?ref_src=twsrc%5Etfw

अमित शाह का ट्वीट

अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। मैं उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दु:ख की इस घड़ी में उनके परिवार को शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।’

यह भी पढ़ें

शीला दीक्षित का सियासी सफरः 15 साल तक रहीं CM फिर भी मिला 5 साल का अज्ञातवास

https://twitter.com/AmitShah/status/1152535708592214018?ref_src=twsrc%5Etfw

प्रियंका गांधी वाड्रा का ट्वीट

शीला दीक्षित के निधन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भावुक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘शीला जी हमेशा अपने अनुकरणीय शासन और दिल्ली के विकास में अपार योगदान के लिए याद की जाएंगी। मुझे उसकी बुद्धिमान सलाह, प्यारी मुस्कान और गर्मजोशी याद आएगी।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1152549567591677952?ref_src=twsrc%5Etfw
नीतीन गडकरी ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री नीतीन गडकरी ने भी ट्वीट कर शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताया। गडकरी ने लिखा, ‘दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती शिला दीक्षित जी के देहांत की खबर सुनकर व्यथित हूं। दिल्ली के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान शीला जी की दिवंगत आत्मा को शांति दे।’
https://twitter.com/nitin_gadkari/status/1152528790956007424?ref_src=twsrc%5Etfw
राजनाथ सिंह का ट्वीट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख प्रकट करते हुए लिखा, ‘शीला जी के निधन से गहर दुख हुआ। वह एक लंबे कांग्रेसी की नेता थी। वह अपने विनम्र स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के लिए संवेदना जताता हूं।

https://twitter.com/rajnathsingh/status/1152531480888786944?ref_src=twsrc%5Etfw
केररीवाल का ट्वीट

शीला दीक्षित के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में ख़बर मिली। शीला जी का जाना दिल्ली के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी ह्रदय से संवेदनाएं हैं।’

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1152529908817522688?ref_src=twsrc%5Etfw
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘ये खबर सुनकर मैं सदमे में हूं। देश ने दिग्गज कांग्रेस नेता को खो दिया। दिल्ली की जनता उन्हें विकास के लिए हमेशा याद करेगी।’
https://twitter.com/hashtag/ShielaDixit?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो