3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रंप की भारत यात्रा पर शिवसेना का मोदी सरकार पर तंज, यात्रा का मकसद अमरीकी व्यापार बढ़ाना

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा शिवसेना ने भाजपा पर तंज कसा गरीब-मीडिल क्लास भारतीयों के जीवन पर रत्ती भर असर नहीं पड़ने वाला

2 min read
Google source verification
shisvena.jpg

नई दिल्ली: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (America President Donald trump) की भारत यात्रा को लेकर शिवसेना ने भाजपा पर तंज कसा है। शिवसेना ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की करीब 36 घंटे की भारत यात्रा से गरीब और मध्यम वर्गीय भारतीयों के जीवन पर रत्ती भर असर नहीं पड़ने वाला है।

ट्रंप की यात्रा का मकसद अमरीकी व्यापार बढ़ाना- शिवसेना

शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि भारत के लिए रवाना होने से पहले ट्रंप ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्यापार पर बातचीत करने जा रहे हैं जिससे साफ होता है कि उनकी यात्रा का मकसद अमरीकी व्यापार बढ़ाना है। "ट्रंप की यात्रा से भारत में गरीब और मीडिल क्लास के लोगों के जीवन पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। तो उनकी यात्रा के गुणगान और उस पर उत्साहित होने का सवाल ही कहा उठता है

ये भी पढ़ें: क्या ट्रंप हैं केजरीवाल से नाराज, या ये है मोदी सरकार की चाल

झुग्गियों को छिपाने के लिए दीवार खड़ी की गई-शिवसेना

सत्तारूढ़ पार्टी ने संपादकीय में लिखा, "अगर ट्रंप की यात्रा को लेकर कहीं उत्सुकता है तो वह अहमदाबाद में हो सकती है, जहां वह सबसे पहले पहुंच रहे हैं।" संपादकीय में आगे लिखा गया है कि ट्रंप के दौरे से ज्यादा इस बात की चर्चा हो रही है कि वह जिस सड़क से गुजरेंगे वहां झुग्गियों को छिपाने के लिए दीवार खड़ी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: मेलानिया ट्रंप से पहले अमरीका की कितनी फर्स्ट लेडी आ चुकी हैं हिंदुस्तान

सामना में आगे लिखा कि "खबर है कि ट्रंप भारत में नागरिकता कानून पर रोकटोक के मुद्दे पर भी बात कर सकते हैं। ये हमारे आंतरिक विषय हैं। यह देश लोकतांत्रिक तरीके से चुने गये लोगों से चलता है और उन्हें किसी बाहरी से इस पर मार्गदर्शन की जरूरत नहीं है।

Story Loader