राजनीति

शिवसेना ने राहुल गांधी को महाराष्ट्र आमंत्रित किया, जा सकते हैं मातोश्री

शिवसेना ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को महाराष्ट्र आने के लिए निमंत्रण दिया है। संसद के मानसून सत्र के बाद राहुल गांधी महाराष्ट्र जा सकते हैं। साथ ही इस दौरान वे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे और फिर ठाकरे आवास मातोश्री जा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2021, 10:26 PM IST
rahul-udhdhav.jpg
Shiv Sena invites Rahul Gandhi to Maharashtra, may go to Matoshree

नई दिल्ली। मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष लगातार हमलावर है और विपक्षी एकजुटता के लिए तमाम विपक्षी दल रणनीति बनाने में जुट गए हैं। यही कारण है कि बीते कुछ दिनों में लगातार तमाम कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के नेता एक-दूसरे से मुलाकात कर रहे हैं।

अब खबर सामने आई है कि शिवसेना ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को महाराष्ट्र आने के लिए निमंत्रण दिया है। सूत्रों के मुताबिक, संसद के मानसून सत्र के बाद राहुल गांधी महाराष्ट्र जा सकते हैं। साथ ही इस दौरान वे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे और फिर ठाकरे आवास मातोश्री जा सकते हैं।

अभी हाल ही में शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी से दो बार मुलाकात की थी। अब राजनीतिक गलियों में ये चर्चा शुरू हो गई है कि यदि राहुल गांधी महाराष्ट्र जाते हैं और फिर वहां से मातोश्री जाते हैं तो भारतीय राजनीति में एक बड़ी घटना होगी।

चूंकि, उद्धव ठाकरे की राजनीतिक विचारधारा और राहुल गांधी की राजनीतिक विचारधार बिल्कुल ही विपरित है। जहां, एक ओर शिवसेना को बिल्कुल ही कट्टर हिन्दुत्व का समर्थक माना जाता है, वहीं कांग्रेस एक सेक्युलर पार्टी के तौर पर खुद को पेश करती है।

इंदिरा गांधी आ चुकी हैं मातोश्री!

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में गठबंधन (कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी) सरकार चल रही है। लेकिन हाल के दिनों में कई बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी है कि महाराष्ट्र गठबंधन सरकार में सबकुछ ठीक नहीं है। ऐसे में राहुल गांधी को शिवेसना की ओर से महाराष्ट्र आमंत्रित करना एक बड़ी बात है। शिवसेना के एक बड़े नेता ने दावा किया है कि राहुल गांधी से पहले उनकी दादी इंदिरा गांधी एक बार मातोश्री आ चुकी हैं। ऐसे में राहुल गांधी का मातोश्री आना कोई बड़ी बात नहीं है।

राहुल ने विपक्षी दलों को चाय-नाश्ते पर बुलाया

आपको बता दें कि मंगलवार को राहुल गांधी ने 17 विपक्षी दलों को चाय-नाश्ते पर बुलाया था। हालांकि इस बैठक में 14 दलों के प्रतिनिधि ही शामिल हुए थे। इस बैठक में आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी शामिल नहीं हुई।

इस बैठक में कांग्रेस, राकांपा, शिवसेना, राजद, सपा, माकपा, भाकपा, आईयूएमएल, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), केरल कांग्रेस (एम), झारखंड मुक्ति मोर्चा, नेशनल कॉन्फ्रेंस, टीएमसी और लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) के नेताओं ने भाग लिया।

Updated on:
3 Aug 2021, 10:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
CEC ज्ञानेश कुमार का ‘प्रतीकात्मक महाभियोग’, मॉक संसद में महुआ मोइत्रा ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को घेरा

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात