31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP को उद्धव ठाकरे ने इशारों में दिया जवाब- पलटकर इतने जोर का थप्पड़ मारेंगे कि दूसरा अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा

उद्धव ठाकरे का इशारा भाजपा के एमएलसी प्रसाद लाड की ओर था। लाड ने पिछले दिनों शिवसेना भवन को ढहाने की बात कही थी। हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई दी थी कि उनकी बातों को तोड़-मरोडक़र पेश किया गया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 2 Aug 2021, 1:43 PM IST

Uddhav Thackeray

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे

नई दिल्ली।

महाराष्ट्र की राजनीति में भाजपा और शिवसेना के बीच चल रहा तनाव खत्म नहीं हो रहा। दोनों दलों के बीच जुबानी जंग एक बार फिर शुरू हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा को इशारों-इशारों में जवाब दिया है कि वह धमकाने वाली भाषा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जो इस तरह का भाषा का इस्तेमाल करेगा, उसे करारा जवाब दिया जाएगा।

उद्धव ठाकरे ने भाजपा के किसी भी नेता का नाम लिए बिना कहा कि वह इतना जोर का थप्पड़ पलटकर मारेंगे कि दूसरा अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा। सूत्रों की मानें तो उद्धव ठाकरे का इशारा भाजपा के एमएलसी प्रसाद लाड की ओर था। लाड ने पिछले दिनों शिवसेना भवन को ढहाने की बात कही थी। हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई दी थी कि उनकी बातों को तोड़-मरोडक़र पेश किया गया।

यह भी पढ़ें:- Assembly Elections 2022 : बागी भाजपाइयों पर दांव लगा सकती है कांग्रेस, चुनाव में पार्टी ने टिकट को लेकर बदली रणनीति!

एमवीए को बताया ट्रिपल सीट
मुंबई में बीडीडी चॉल पुनर्विकास परियोजना के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए ठाकरे ने महाविकास अघाड़ी सरकार को ट्रिपल सीट सरकार बताया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, किसी को भी हमें थप्पड़ मारने की भाषा नहीं बोलनी चाहिए, क्योंकि हम इतना जोर का थप्पड़ पलटकर मारेंगे कि दूसरा व्यक्ति अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा। उन्होंंने भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड की कथित टिप्पणी को देखते हुए यह बयान दिया है।

कार्यक्रम में पवार भी थे मौजूद
मुख्यमंत्री ने चॉल पुनर्विकास परियोजना के लाभार्थियों से परियोजना पूरी होने के बाद लालच में नहीं पडऩे को कहा। उन्होंने कहा कि पुनर्विकास के निर्माण में मराठी संस्कृति को किसी भी कीमत पर संरक्षित किया जाना चाहिए, क्योंकि चॉल एक ऐतिहासिक विरासत है, जहां क्रांतिकारियों ने अपना जीवन दिया है और यह संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन का साक्षी भी है। इस कार्यक्रम में एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बीडीडी चॉल की विरासत की रक्षा की जानी चाहिए। साथ ही मराठी भाषी लोगों को पुनर्विकसित घरों में ही रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- बाबुल सुप्रियो की राजनीति पर अंतिम फैसला आज! पार्टी हाईकमान के साथ शाम को होगी बैठक

भाजपा नेता ने क्या कहा था
बता दें कि भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड ने हाल ही में कहा था कि यदि जरूरी हुआ तो मध्य मुंबई में ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के मुख्यालय शिवसेना भवन को ध्वस्त कर दिया जाएगा। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी टिप्पणी को वापस ले लिया और इस पर खेद भी व्यक्त किया। उन्होंने बाद में एक बयान जारी करते हुए कहा कि मीडिया में उनकी बात को संदर्भ से बाहर प्रस्तुत किया गया।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति