
शिवसेना ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- विदेशों में भारत का नाम किया ऊंचा
नई दिल्ली। गठबंधन में शामिल होने के बाद भी लगातार विपक्ष की तरह मोदी सरकार पर हमलावर शिवसेना ने बुधवार को सदन में पीएम मोदी की तारीफ की। शिवसेना नेता आनंद राव अडसुल ने सदन में चर्चा के दौरान कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए जहां पूर्ण बहुमत वाली सरकार की जरूरत है वहीं दूसरी ओर एक मजबूत विपक्ष की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बीते पांच वर्ष में देशहित में कई काम किए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों में भारत का नाम ऊंचा किया है।
अनिश्चिकाल के लिए बजट सत्र स्थगित
आपको बता दें कि संसद का बजट सत्र अनिश्चितकालीन के लिए बुधवार को स्थगित हो गया। इससे पहले चर्चा के दौरान कई संसद सदस्यों ने अपनी बात रखी और सरकार के कामों की तारीफ की। शिवसेना नेता आनंद राव ने कहा कि सरकार ने पांच वर्ष में देशहित में अच्छा काम किया है। इस बात को सत्ता पक्ष के घटक दलों के साथ-साथ विपक्षी दलों को भी स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की छवि को विदेशों में ऊंचा किया है। इस पर हमें गर्व होता है। बता दें कि चर्चा के दौरान सत्ताधारी दलों के कई नेताओं ने भी अपने विचार रखे और पीएम मोदी की तारीफ की। सत्ताधीर सदस्यों ने कहा कि जो भी सहयोग हमें देना चाहिए, हमने अच्छे मन से देने का प्रयास किया है। क्योंकि चुनाव आते-जाते रहते हैं, हार-जीत होती रहती है लेकिन अपेक्षा है कि एक बार फिर से एनडीए की बहुमत से सरकार बने और विपक्ष भी मजबूत हो। आपको बता दें कि शिवसेना ने कई मुद्दों पर लगातर पीएम मोदी पर हमले किए। गठबंधन में शामिल होने के बाद भी सरकार से इतर अपने विचार रखकर पीएम मोदी की आलोचना की। इसके बाद से भाजपा और शिवसेना में दूसरियां बढ़ गई है। हालांकि अभी भी दोनों दलों के एक साथ बने रहने की संभावनाएं जिंदा है।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
Published on:
13 Feb 2019 06:50 pm
