25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवानंद तिवारी बोले, दोहरा रवैया नहीं चलेगा, भाजपा खुद देती है भ्रष्‍टाचारियों का साथ

सुशील मोदी बिहार के सीएम नीतीश कुमार को चारा घोटाले का आरोपी बता चुके हैं। लेकिन जेडीयू का एनडीए में वापसी के बाद से अब वही पाक साफ दिखाई देते हैं।  
2 min read
Google source verification
shivanand tiwari

शिवानंद तिवारी बोले, दोहरा रवैया नहीं चलेगा, भाजपा खुद देती है भ्रष्‍टाचारियों का साथ

नई दिल्‍ली। आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने मोदी और शाह पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के लिए भ्रष्ट और भ्रष्टाचार की अनोखी परिभाषा है, जो इनके साथ है वह सत्‍यवादी हरिश्चंद्र और जो इनके विरुद्ध है वो भ्रष्टाचारी है। भाजपा के इस दोहरे रवैये पर से पर्दा उठ चुका है। पब्लिक सबकुछ जान चुकी है। देश के मतदाता लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने का काम करेंगे।

ED ने रॉबर्ट वाड्रा को आज फिर बुलाया, कल 5 घंटे तक हुई थी पूछताछ

नीतीश को बता चुके हैं दागदार
आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार जब इनसे अलग हुए तो सुशील कुमार मोदी ने ही आरोप लगाया था कि उन्‍होंने भी चारा घोटाला का पैसा खाया है। अब नीतीश कुमार इनके साथ हो गए हैं तो सुशील मोदी जी की नजरों में वे दुनिया के सबसे पाक राजनेता हो गए हैं। तिवारी ने कहा है कि चुनाव आ गया है। सीबीआई समेत सभी जांच एजेंसियां सक्रिय कर दी गई हैं। वाड्रा, अखिलेश, मायावती सहित अन्य विरोधियों को पूछताछ के लिए तलब किया जा रहा है, या तलब किए जाएंगे।

मुकुल राय के बारे में नहीं बोलते भाजपा नेता
तिवारी ने कहा है कि भाजपा का यह सिद्धांत सिर्फ नीतीश कुमार के लिए ही नहीं है। बंगाल के मुकुल राय या असम के मौजूदा वित्त मंत्री हेमंत कुमार शर्मा के साथ भी यही सिद्धांत लागू होता है। 2014 के लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान भ्रष्टाचारी के रूप में दोनों नेता भाजपा के निशाने पर हुआ करते थे। मुकुल राय की हैसियत तो टीएमसी में ममता जी के बाद दूसरे नंबर की थी। राय और शर्मा दोनों सारदा और नारदा चिट फंड घोटाले में मुख्य आरोपियों में गिने जाते थे। सीबीआई ने दोनों से पूछताछ भी की थी। पूछताछ के बाद दोनों भाजपा में शामिल हो गए और उनका गंगा स्नान हो गया। उन पर लगे सारे आरोप धूल गए हैं।