12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी के अमरीका दौरे पर स्मृति ईरानी ने दागे सवाल, पूछा जार्ज सोरोस के सहयोगियों से क्या है रिश्ता ?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हमला बोलते हुए कहा, वो बताएं जॉर्ज सोरोस से जुड़े लोगों से क्यों मिले? राहुल गांधी ऐसे लोगों के साथ क्यों बैठते हैं?

2 min read
Google source verification
smriti_irani.jpg

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर सवाल उठाए हैं। स्मृति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा राहुल गांधी, जॉर्ज सोरोस से जुड़े लोगों से क्यों मिले? राहुल गांधी के साथ सुनीता विश्वनाथ मौजूद थीं। राहुल ऐसे लोगों के साथ क्यों बैठते हैं, ये बताएं। स्मृति ईरानी ने कहा कि जॉर्ज सोरोस भारत के खिलाफ काम करते हैं। जॉर्ज सोरोस देश की मोदी सरकार को हटाना चाहते हैं। स्मृति ईरानी ने ये भी कहा कि राहुल गांधी जमात ए इस्लामी के तजीम अंजारी से भी मिले थे। स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक तस्वीर दिखाकर राहुल गांधी से ये सवाल पूछे।



सुनीता विश्वनाथ से राहुल गांधी क्या बात कर रहे थे?

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहाकि राहुल गांधी अपने अमेरिका दौरे के दौरान जिस सुनीता विश्वनाथ नामक महिला से मिल रहे हैं वो जॉर्ज सोरोस द्वारा फंडेड है। इस महिला से राहुल गांधी क्या बात कर रहे थे? इसका खुलासा सिर्फ राहुल गांधी कर सकते हैं।

यह भी पढ़े - विपक्ष की बैठक पर स्मृति ईरानी का वार, कहा - स्वार्थ का गठबंधन, निशाने पर है हिंदुस्तान

जॉर्ज सोरोस का इरादा ठीक नहीं

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आगे कहाकि जॉर्ज सोरोस भारत में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को हटाना चाहते हैं। ऐसी क्या मजबूरी थी कि राहुल गांधी ने जॉर्ज सोरोस की एक सहयोगी के साथ अमेरिका में बैठक की।

इस्लामिक सर्कल ऑफ नॉर्थ अमेरिका से मिला सम्बंध

स्मृति ईरानी ने कहा कि पब्लिक डोमेन इंटरनेट पर राहुल की चार जून की न्यूयॉर्क की बैठक में पंजीकरण के लिए एक व्यक्ति का नाम और नंबर दिया गया। उस व्यक्ति के संबंध इस्लामिक सर्कल ऑफ नॉर्थ अमेरिका से पाए गए। इस संगठन के बारे में 28 फरवरी 2019 को यूएस कांग्रेस यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में एक प्रस्ताव के बारे में कहा गया कि इसका संबंध और संपर्क जमात ए इस्लामी के साथ है। ऐसा क्यों है कि उनका सहारा लेने की आखिर जरूरत पड़ गई।

बस इसके बाद कांग्रेस पर भाजपा हमलावर हुई

कर्नाटक में अमित मालवीय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मालवीय ने कांग्रेस और राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर माहौल बिगाड़ने और लोगों को उकसाने का काम

यह भी पढ़े - भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय पर एफआईआर दर्ज, पवन खेड़ा का तंज - वो सच से करते हैं खिलवाड़